Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

आयुक्त गढ़वाल ने की चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

आयुक्त गढ़वाल ने चारधाम यात्रा के लिये ऑनलाइन पंजीकरण की सीमा 15 प्रतिशत बढाये जाने के दिये निर्देश यात्रा मार्गों पर पंजीकरण केन्द्रों की स्थापना पर जताई सहमति देहरादून। आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता मे सोमवार को चारधाम यात्रा की तैयारी को लेकर जनपद उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग एवं चमोली के होटल व्यवसायियों (Stakeholder) महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त ने चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करने के साथ ही यात्रा के सफल संचालन हेतु होटल व्यवसायियों के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया। देहरादून स्थित आयुक्त कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में होटल व्यवसायियों ने चारधाम यात्रा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में नवचयनित औषधि निरीक्षकों का प्रशिक्षण शुरू

स्वास्थ्य प्रणाली को आधुनिक बनाने के साथ राज्य को स्वस्थ और सुरक्षित समाज की दिशा में महत्वपूर्ण होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम : ताजबर जग्गी देहरादून। उत्तराखंड राज्य में नवचयनित औषधि निरीक्षकों के लिए FDA भवन, देहरादून में 21 अप्रैल 2025 से एक सुदृढ़ एवं व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, डॉ. आर. राजेश कुमार ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह नियुक्ति केवल एक पद नहीं बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य प्रणाली को सशक्त करने की एक अहम जिम्मेदारी है। डॉ. राजेश कुमार ने निर्देश दिए कि [more…]

उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा की तैयारियों में कोई कोताही नहीं चलेगी : मुख्यमंत्री धामी

वनाग्नि, पेयजल संकट और अवैध गतिविधियों पर भी दिखेगा प्रशासनिक एक्शन भीमताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ अहम बैठक कर चारधाम यात्रा, वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल संकट और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यात्रा मार्गों को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने पर विशेष जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यात्रा से जुड़े सभी हितधारकों से सतत समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा न केवल आस्था [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

वन विभाग सतर्क, जनपद में सोमवार को नहीं हुई वनाग्नि की कोई घटना

भीमताल : भीषण गर्मी और सूखे मौसम के बीच राहत की खबर है। वन संरक्षक डॉ. विनय भार्गव ने बताया कि सोमवार को जनपद हल्द्वानी में कहीं भी वनाग्नि की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि वन विभाग एवं जिला प्रशासन की संयुक्त प्रयासों से वनाग्नि पर प्रभावी नियंत्रण रखा गया है।डॉ. भार्गव ने जानकारी दी कि पश्चिमी तराई पूर्वी वन प्रभाग, तराई केन्द्रीय प्रभाग, तराई पश्चिमी वन प्रभाग, पश्चिमी रामनगर वन प्रभाग, दक्षिणी कुमाऊं नैनीताल वन प्रभाग तथा भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल से किसी भी प्रकार की वनाग्नि की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नैनीताल, भीमताल और हल्द्वानी में बनेंगे सस्ते आवास, आमजन को मिलेगी बड़ी राहत

भीमताल : आम लोगों को सस्ते और किफायती आवास उपलब्ध कराने की दिशा में जिला विकास प्राधिकरण ने एक अहम निर्णय लिया है। प्राधिकरण की बैठक में नैनीताल, भीमताल एवं हल्द्वानी शहरों में किफायती आवासीय भवनों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इस बैठक की अध्यक्षता आयुक्त एवं प्राधिकरण अध्यक्ष दीपक रावत ने की।आयुक्त ने बताया कि नैनीताल और भीमताल में भवन निर्माण पर प्रतिबंध के चलते आम लोगों को किराये पर भवन मिलना मुश्किल हो गया है। होटल और दुकानों में काम करने वाले लोगों को भारी किराया चुकाना पड़ता है। ऐसे [more…]

उत्तराखण्ड

चौकी में बुलाकर पुलिस कर्मियों ने की मारपीट

ग्रामीणों ने घेरी रखी पुलिस चौकी भीमताल । धारी पुलिस चौकी में रविवार की शाम ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए चौकी का घेराव किया। क्षेत्र के हिमांशु कुमार, चिराग बिष्ट, हिमांशु बिष्ट ने आरोप लगाया कि पुलिस ने चोरी के मामले में पूछताछ के नाम पर उनको धारी पुलिस चौकी में बुलाकर मारपीट की। युवकों और ग्रामीणों ने धारी चौकी का घेराव के पुलिस कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी की। मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष कमित जोशी ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीण नहीं माने। उन्होंने पुलिस कर्मियों के खिलाफ [more…]

उत्तराखण्ड

जाम और पार्किंग समस्या को लेकर भीमताल में गरजा जनाक्रोश, प्रशासन को दी चेतावनी

भीमताल : शनिवार को पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरु के नेतृत्व में स्थानीय लोगों द्वारा तिकोनिया तिराहे भीमताल परसमस्याओं को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा भीमताल में लगातार बढ़ रहा जाम, स्थानीय बेरोजगारों का पुलिस प्रशासन द्वारा उत्पीड़न, और गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था का अभाव रहा।प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों व मातृशक्ति ने भाग लिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने में “गूंगा-बहरा प्रशासन होश में आओ”, “बेरोजगारों का उत्पीड़न बंद करो”, “रेस्टोरेंट संचालकों को परेशान मत करो”, “जाम से मुक्ति दिलाओ” जैसे नारों से चौराहा गूंज उठा।धरना स्थल पर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

फिल्म निर्माण की बेस्ट डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा उत्तराखंड: तिवारी

फिल्म निर्माण की सहूलियतों और अलग-अलग स्तर पर मिलने वाली सब्सिडी का मिल रहा लाभ देहरादून। फिल्म नीति 2024 के प्रावधानों के चलते बड़ी संख्या में फिल्म निर्माता उत्तराखंड का रुख कर रहे हैं। इससे जहां उन्हें कई तरह की सहूलियतें मिल रही है, वहीं अलग-अलग स्तरों पर सब्सिडी का लाभ भी मिल रहा है। आंचलिक फिल्मों के निर्माण और स्थानीय कलाकारों को शामिल करने पर अतिरिक्त सब्सिडी दी जा रही है। यही कारण है कि उत्तराखंड आज फिल्म निर्माण के बेस्ट डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। सोमवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस से मिलिये कार्यक्रम में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने किया ‘प्रवेशोत्सव’ का शुभारम्भ

देहरादून। स्कूल चलो अभियान के तहत ‘प्रवेशोत्सव’ के माध्यम से सभी सरकारी विद्यालयों में नये बच्चों का दाखिला दिया जायेगा। इसके साथ ही स्कूलों में शत-प्रतिशत छात्र नामांकन एवं मौजूद बच्चों को ठहरने पर भी जोर दिया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों सहित शिक्षक विद्यालयों में बच्चों को प्रवेश दिलायेंगे इसके साथ ही वह स्थानीय लोगों एवं अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में बच्चों के एडमिशन को लेकर प्रोत्साहित करेंगे। यह बात सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय इंटर कॉलेज रानीपोखरी में आयोजित प्रवेशोत्सव के शुभारम्भ अवसर पर कही। डा. रावत ने कहा कि सरकारी विद्यालयों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अंतर विश्वविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता में SGRRU की हंसिका सर्वश्रेष्ठ वक्ता घोषित

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की छात्रा हंसिका सक्सेना डीआईटी विश्वविद्यालय में आयोजित ब्रिटिश फॉर्मेट वाद-विवाद प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ वक्ता घोषित की गईं। एसजीआरआर विश्वविद्यालय की टीम प्रथम उपविजेता रही। वाद-विवाद के विषय “भारतीय-मध्य पूर्व-यूरोपीय आर्थिक गलियारा (IMEC) भारत के भू-राजनीतिक प्रभाव को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगा।” पर आयोजित इस वादविवाद प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के कई विश्वविद्यालयों ने भाग लिया। अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक और राजनीतिक विषय पर आयोजित इस वाद-विवाद प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की छात्राओं ने मजबूती से अपना पक्ष रखा। वादविवाद प्रतियोगिता में न केवल छात्रों के आर्थिक ज्ञान की परख हुई बल्कि राजनीतिक प्रभाव की जानकारी और समसामयिक [more…]