Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

SGRRU जेनिथ-2025 में तीन दिनों तक सजेगी गीत-संगीत की महफिल

 मुंबई का कशिश डीजे और बॉलीवुड सिंगर दर्शन रावल देंगे प्रस्तुति देहरादून। श्री गुरु राम राम यूनिवर्सिटी (एसजीआरआरयू) का प्रांगण तीन दिनों के लिए सुरों की महफिल से सजेगा। 9 से 11 मई 2025 तक आयोजित विश्वविद्यालय के वार्षिक फेस्ट जेनिथ-2025 में भोजपुरी, उत्तराखंडी, पंजाबी एवम बॉलीबुड गीत संगीत की झलक मिलेगी। श्री गुरु राम राय हेलीपेड में कार्यक्रम आयोजित होगा। यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर ने दी।श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने जेनिथ 2025 के सभी आयोजनकर्ताओं, कमेटी सदस्यों एवम छात्र छात्राओं को कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अग्रिम [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

हरित योग दिवस पर बड़कोट योग शिविर

बड़कोट। हरित योग दिवस पर आज आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं पंचक्रम केंद्र बड़कोट के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ मनमोहन सिंह राणा और नोडल अधिकारी डॉ. स्वाति भंडारी की ओर से हैलीपैड में योग शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नरोत्तम दत्त रतूड़ी एवं चारधाम यात्रा के स्थानीय नोडल अधिकारी(स्वास्थ्य विभाग) श्याम सिंह चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में मुख्य वक्ता मुख्य फार्मेसी अधिकारी नागेंद्र दत्त सेमवाल, योग प्रशिक्षिका शशिबाला रावत, मुख्य फार्मेसी अधिकारी रश्मि भट्ट, फार्मेसी अधिकारी आनंद राणा व शशि रावत, योग सहायक कुलबीर सिंह तथा पंचक्रम सहायक दयालाल एवं बिंदु चौहान आदि उपस्थित [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

स्कूलों में बच्चों को पाठ्यचर्या में श्रीमद् भगवत गीता का अध्ययन भी कराया जाए: मुख्यमंत्री

बरसात शुरू होने से पहले राज्य के सभी स्कूलों का निरीक्षण किया जाए प्रत्येक जनपद में प्रथम चरण में क्लस्टर विद्यालय में बनाये जायेंगे एक-एक आवासीय हॉस्टल देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्कूलों में बच्चों को पाठ्यचर्या में श्रीमद् भगवत गीता का अध्ययन भी कराया जाए। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार का अगले 10 सालों के स्पष्ट प्लान पर कार्य किया जाए। शिक्षा विभाग द्वारा दिसम्बर 2026 तक शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों का रजतोत्सव कैलेंडर बनाया जाए। बरसात शुरू होने से पहले [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

गन्ना सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्यामवीर सैनी ने टेका श्री दरबार साहिब में मत्था

देहरादून। राज्य स्तरीय गन्ना सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्यामवरी सैनी (राज्यमंत्री दर्जा) ने मंगलवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के साथ शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों के मध्य प्रदेश में किसान, किसानी और गन्ने की गुणवत्ता एवम् उत्पादकता से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई महत्तवपूर्णं मुद्दों सहित प्रदेश के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार श्यामवीर सैनी का स्वागत किया गया। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

ओखलकांडा में खाई में गिरा बारात का वाहन चार की मौत

हादसे में चार घायलों को हल्द्वानी भेजा विधायक ने मृतकों का कराया पोस्टमार्टम भीमताल । ओखलकांडा के हरीशताल से पटरानी जा रहा जा रहा बारात का एक वाहन सोमवार की दोपहर एक बजे पटरानी के पास 100 फिट गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौके पर मौत एक की हल्द्वानी एसटीएच में मौत हुई। साथ ही चार घायलों को हल्द्वानी एसटीएच भर्ती कराया है। एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि हादसे में चालक दया कृष्ण पुत्र परिणाम (70) वर्ष निवासी पटरानी, दीवान राम उम्र (40) वर्ष [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नगर निगम का अवैध फड़-ठेला अभियान, 20 जब्त, 10 पर चालान

भीमताल : नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में हल्द्वानी नगर निगम की टीम ने सोमवार को शहर के विभिन्न इलाकों में अवैध फड़-ठेले और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया। इस अभियान में नैनीताल रोड, क्रियाशाला, सुशीला तिवारी अस्पताल के पास और कोल टैक्स क्षेत्र में नगर निगम की टीम ने अवैध फड़-ठेलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 20 अवैध फड़-ठेले जब्त किए गए और 10 ठेले वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान शहर में अव्यवस्था और यातायात में रुकावट को रोकने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर भूखंडों की जांच शुरू, कई जगह मानचित्र स्वीकृति के बिना निर्माण

भीमताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 100 वर्ग गज से कम भूखंडों की रजिस्ट्री और निर्माण की जांच के लिए सोमवार को जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की ओर से क्षेत्रीय स्तर पर टीमों का गठन कर हल्द्वानी, रामनगर और नैनीताल में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कई जगह मानचित्र स्वीकृति के बिना निर्माण और स्टांप पर भूमि क्रय करने के मामले सामने आए हैं। हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र स्थित ग्राम देवला तल्ला पंजाया में 15 प्लॉटों की जांच की गई, जिसमें दो व्यक्तियों ने रजिस्ट्री बैनामे की प्रति [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

नैनीताल की घटना पर संज्ञान, पीड़ित परिवार को मिला सहारा

मुख्यमंत्री धामी महिला सुरक्षा को लेकर संवेदनशील : भावना मेहरा भीमताल : नैनीताल में नाबालिग बच्ची के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवार से बात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने न सिर्फ पीड़िता की शिक्षा का संपूर्ण खर्च उठाने की बात कही है, बल्कि पीड़िता और उसकी बड़ी बहन को स्पॉन्सरशिप योजना के तहत प्रत्येक [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलें, किसानों की टूटी कमर : मनोज शर्मा

भीमताल : बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के किसानों की कमर तोड़ दी है। फलों और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने कहा कि सबसे ज्यादा असर धारी और ओखलकांडा ब्लॉक में देखने को मिला है, जहां आड़ू, पुलम, खुमानी जैसे प्रमुख फलों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। उन्होंने बताया कि आलू और गेहूं की खड़ी फसलों के साथ-साथ गोभी और मिर्च की नर्सरी में तैयार पौधों को भी भारी नुकसान हुआ है। इससे क्षेत्र के किसानों की आर्थिकी पूरी तरह चरमरा [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

26 खिलाड़ियों ने कराटे में दिखाया दम, कलर बेल्ट हासिल कर बढ़ाया मान

भीमताल : औरों मार्शल आर्ट एकेडमी, भीमताल के तत्वावधान में आयोजित कराटे बेल्ट टेस्ट में 26 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न कलर बेल्ट हासिल किए। आयोजन में प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। टेस्ट में कामाख्या बिष्ट, आरव खोलिया और शौर्य कुरील ने येलो बेल्ट,विहान दत्ता, सुमैध जोशी, ज़ेन अवा, वरुण आर्य, हिमाद्री आर्य, अहाना किशोर, मयंक चंद्रा, जिगर जांगड़ा, नवनीत बोरा और रूद्र सिंह नेगी ने ऑरेंज बेल्ट,अवंतिका चंद्रा और हर्षित शर्मा ने ग्रीन बेल्ट, हृदयांश शर्मा और प्रत्यक्ष बर्गली ने पर्पल बेल्ट,सान्वी गोस्वामी और तनिष्का गोस्वामी ने ब्लू [more…]