Archives
राज्य सरकार चिकित्सकों की समस्याओं को लेकर पूरी तरह संवेदनशील: सचिव
देहरादून। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. मनोज वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार से मुलाक़ात कर चिकित्सा समुदाय से जुड़ी विभिन्न लंबित मांगों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के विशेषज्ञ चिकित्सकों से संबंधित प्रमुख समस्याओं को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया। वार्ता के दौरान संघ ने विशेष रूप से उन विशेषज्ञ चिकित्सकों के हित में बात रखी जो वर्ष 2016 और 2017 में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) हेतु गए थे। इन्हें अनुमन्य किए गए असाधारण अवैतनिक अवकाश (EOL) को अवैतनिक अध्ययन अवकाश (Study Leave Without Pay) में [more…]
आईएसबीटी चौकी इंचार्ज एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
देहरादून। विजिलेंस ने पटेलनगर थाने के आईएसबीटी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक देवेन्द्र खुगशाल को एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस देहरादून सेक्टर में एक शिकायती पत्र दिया था, जिसमें कहा गया कि उसके दोस्त व अन्य तीन लोगों के खिलाफ जावेद नाम के व्यक्ति ने बजांरावाला, देहरादून में भूमि विवाद से सम्बन्धित एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया है, जिसकी जांच आईएसबीटी चौकी इंचार्ज देवेश खुगशाल के पास है। चौकी इंचार्ज द्वारा गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे लगाकर बंद करने का भय दिखाकर उक्त जाँच से उसके दोस्तो का नाम हटाये जाने के लिए [more…]
SGRRU एजुकेशन मिशन के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम
देहरादून। श्री गुरू राम राय एजुकेशन मिशन के स्कूलों के होनहार और मेधावी छात्रों ने एक बार फिर मिशन के संकल्प और उद्देश्य को फलीभूत किया हैं। मिशन के नौनिहालों ने शिक्षा के फलक पर सितारों जैसी चमक बिखेरी है। श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज के आशीर्वाद से संचालित इन स्कूलों में प्रतिभाओं में निरंतर निखार आ रहा है। आम आदमी के लिए सुगम शिक्षा को उपलब्ध करा कर जहां मिशन ने अपने सेवा के संकल्प को पूरे उत्तर भारत में प्रतिपादित किया है वहीं इन स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय देते हुए सभी को अचंभित [more…]
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का भव्य आयोजन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बुधवार को शौर्य स्थल चीड़बाग से गांधी पार्क तक भव्य “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का आयोजन किया गया। यह यात्रा हाल ही में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सफलतापूर्वक चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही। हजारों की संख्या में आमजन, पूर्व सैनिक, युवा वर्ग एवं मातृशक्ति ने तिरंगे के साथ पद यात्रा में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शौर्य स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी। मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने वाले वीर सैनिकों, वायु सेना, नौसेना और सभी सुरक्षा बलों [more…]
मुख्यमंत्री ने दी विकास योजनाओं की स्वीकृति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पिथौरागढ़ में बरड़ बैंड से पांखू कोकिला देवी मंदिर तथा पांखू से धरम घर होते हुए कोटमनिया तक सडक सुधारीकरण व डामरीकरण किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पूर्व में मसूरी स्थित शहीद स्थल पर शेड के निर्माण किये जाने की घोषणा को मसूरी शहीद स्मारक समिति द्वारा किये गये अनुरोध पर संशोधित करते हुए मसूरी शहीद स्थल से लगी भूमि पर उत्तराखण्ड आंदोलन में शहीदों के नाम पर संग्रहालय बनाए जाने की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने जनपद अल्मोड़ा के जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत [more…]
किक बॉक्सिंग में औरों मार्शल आर्ट अकैडमी के खिलाड़ियों का जलवा
देहरादून से दस पदकों के साथ लौटे विजेता, आरोह कुलेठा ने जीते तीन स्वर्ण भीमताल: राजधानी देहरादून में आयोजित तीसरी उत्तराखंड स्टेट किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में औरों मार्शल आर्ट अकैडमी, भीमताल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में राज्यभर से प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें भीमताल के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सबसे खास रहा। आरोह कुलेठा ने प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। उन्होंने म्यूजिकल फॉर्म्स, लाइट कॉन्टैक्ट और किक लाइट श्रेणियों में स्वर्ण, जबकि पॉइंट फाइटिंग में कांस्य पदक [more…]
दूरस्थ गांवों में पहुंचे विधायक कैड़ा, ग्रामीणों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
जल जीवन मिशन के कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर दिया जोर भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को ओखलकांडा ब्लॉक के दूरस्थ क्षेत्रों का दौरा कर वहां के हालातों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने धैना, पडायल, कुलोन, दिगोली, तल्ला कांडा और ढोलीगांव समेत कई गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाओं और सड़कों की जर्जर स्थिति से अवगत कराया। समस्याएं सुनने के बाद विधायक कैड़ा ने मौके से ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन कर आवश्यक दिशा-निर्देश [more…]
गौला पुल पर चल रहे सुरक्षा कार्यों का किया गया निरीक्षण, जून तक पूरे होंगे काम
भीमताल : जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर मंगलवार को उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने गौला पुल पर चल रहे सुरक्षा कार्यों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता महेश कुमार खरे, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मनोहर सिंह धर्मशक्तु, एनएचएआई के परियोजना निदेशक विकास मित्तल एवं काठगोदाम रेलवे के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर बृजेश कुमार शामिल रहे।इस दौरान एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने जानकारी दी कि पुल के दाहिने तट पर चल रहे सुरक्षा कार्य जून माह तक पूरे कर लिए जाएंगे। इसके साथ [more…]
गौला पुल पर चल रहे सुरक्षा कार्यों का किया गया निरीक्षण, जून तक पूरे होंगे काम
भीमताल : जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर मंगलवार को उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने गौला पुल पर चल रहे सुरक्षा कार्यों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता महेश कुमार खरे, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मनोहर सिंह धर्मशक्तु, एनएचएआई के परियोजना निदेशक विकास मित्तल एवं काठगोदाम रेलवे के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर बृजेश कुमार शामिल रहे।इस दौरान एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने जानकारी दी कि पुल के दाहिने तट पर चल रहे सुरक्षा कार्य जून माह तक पूरे कर लिए जाएंगे। इसके साथ [more…]
मुख्यमंत्री ने लाटू धाम में दर्शन के दौरान भारतीय सेना के शौर्य का किया अभिनन्दन
चमोली। चमोली के वांण गांव में सोमवार को पूजा-अर्चना के बाद विधि-विधान से सिद्ध पीठ लाटू मंदिर के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए गए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लाटू धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना कर देश और राज्य की सुख समृद्धि और कल्याण की कामना की। उन्होंने कपाट खुलने के अवसर पर लाटू धाम पहुंचे सभी श्रद्धालुओं का स्वागत और अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री ने लाटू मंदिर में पूजा अर्चना के बाद आयोजित सभा का आगाज मां नंदा और लाटू देवता के जयकारे के साथ किया। इस दौरान उन्होंने पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से [more…]
