Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

धामी सरकार ईमानदारी से कर रही कार्य, ग्रामीण क्षेत्रों से प्राधिकरण किया समाप्त: विधायक कैड़ा

जनता को बेवजह परेशान न करें अधिकारी, दोषियों पर होगी कार्रवाई भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जनहित में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में लागू किए गए प्राधिकरण को हमारी सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों से समाप्त कर आम जनता को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जहां-जहां प्राधिकरण लागू है, विशेषकर शहरी क्षेत्रों और हाईवे किनारे, वहां यदि किसी नागरिक को नियमों के विरुद्ध परेशान किया जाता है [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

7020.50 लाख की जिला योजना मंजूर, स्वरोजगार और अधूरे कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता

भीमताल : बागजाला स्थित ग्राम्य विकास विभाग के सभागार में गुरुवार को आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में नैनीताल जिले के लिए वर्ष 2025-26 की ₹7020.50 लाख की वार्षिक जिला योजना को मंजूरी प्रदान की गई। बैठक की अध्यक्षता जनपद प्रभारी मंत्री एवं खेल, युवा कल्याण, महिला व बाल विकास मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने की। बैठक में जिलाधिकारी वंदना सिंह ने समिति के समक्ष विभागवार प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस वर्ष का बजट पूर्व वर्ष की भांति ही रखा गया है, जिसमें किसी प्रकार की वृद्धि नहीं की गई है। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

प्राधिकरण पर पूंजीपतियों को संरक्षण, गरीबों का शोषण करने का आरोप

तिकोनिया चौराहे पर कांग्रेस नेता पनेरु के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन भीमताल : नगर में झील विकास प्राधिकरण की कार्यशैली से नाराज व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने गुरुवार को भीमताल के तिकोनिया में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता हरीश पनेरू के नेतृत्व में हुए इस विरोध में प्राधिकरण पर भ्रष्टाचार, भेदभावपूर्ण कार्रवाई और जनविरोधी रवैये के गंभीर आरोप लगाए गए।पनेरू ने कहा कि प्राधिकरण पूंजीपतियों पर मेहरबान है और गरीबों, छोटे व्यापारियों को निशाना बना रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा अवैध निर्माण करने वालों से मोटी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

20 वर्षों से स्वास्थ्य सुविधा को तरस रहा कूकना क्षेत्र

लोकसभा चुनाव बहिष्कार की फिर चेतावनी भीमताल : विकासखंड ओखलकांडा की ग्राम पंचायत कूकना व आसपास के गांवों में प्राथमिक उपचार केन्द्र की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गहराता जा रहा है। बीते दो दशकों से स्वास्थ्य सुविधा के लिए लगातार विभाग और शासन-प्रशासन से गुहार लगाई जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कूकना, कौड़ा गांव, धैना, नौलिया समेत चार ग्राम सभाओं में स्वास्थ्य सेवाओं का घोर अभाव है। पहले भी इस गंभीर समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों ने लोकसभा चुनाव का [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

वित्त आयोग के दौरे से पहले डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा

चाफी और अलचोना गांव में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं भीमताल : आगामी 16वें वित्त आयोग के नैनीताल दौरे से पहले जिलाधिकारी वंदना बुधवार को विकासखंड भीमताल के ग्राम चाफी व अलचोना पहुंचीं। यहां उन्होंने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने पूर्णानंद तिवारी राजकीय इंटर कॉलेज, चाफी में होने वाले मुख्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली और निर्देश दिए कि आयोजन से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं। डीएम [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जमीन विवादों पर सख्ती के मूड में आयुक्त दीपक रावत, अफसरों को दिए कड़े निर्देश

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों पर तुरंत हो एफआईआर, जमीन धोखाधड़ी पर भी होगी कड़ी कार्रवाई भीमताल : कुमाऊं आयुक्त व मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने बुधवार को नैनीताल स्थित कमिश्नरी कार्यालय में ऊधम सिंह नगर जनपद के जमीन से जुड़े मामलों की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जमीनी विवाद, धोखाधड़ी और अतिक्रमण के मामलों को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।बैठक में जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर नितिन भदोरिया, डिप्टी कलेक्टर जीवन सिंह नग्न्याल, डीएफओ किच्छा, उप जिलाधिकारी रुद्रपुर व किच्छा, ईई पीडब्ल्यूडी किच्छा और पंतनगर विश्वविद्यालय के निदेशक सहित संबंधित अधिकारी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बरसात से पहले रकसिया नाले की सफाई तेज

एसडीएम और नगर आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण भीमताल : बरसात से पहले शहर को जलभराव से निजात दिलाने की तैयारी तेज हो गई है। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर उप जिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने सोमवार को रकसिया नाले का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान दमुवाढूंगा के शिव मंदिर क्षेत्र, चम्बल पुल और लालडांठ क्षेत्र का पैदल निरीक्षण कर सफाई कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया। नगर निगम की ओर से रकसिया नाले की करीब सात किलोमीटर लंबाई में सफाई और चैनलाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

आदि कैलाश यात्रा 2025 का आगाज़, पहले दल ने भीमताल से भरी आध्यात्मिक उड़ान

श्रद्धालुओं में दिखा गजब का उत्साह, एमडी केएमवीएन ने दिखाई हरी झंडी भीमताल : प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर आदि कैलाश यात्रा 2025 का शुभारंभ बुधवार को हो गया। भीमताल स्थित ट्रांजिट कैंप (टीआरसी) से पहला दल पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुआ। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर ने यात्रियों को फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया और हरी झंडी दिखाकर यात्रा के लिए रवाना किया।पहले दल में कुल 20 श्रद्धालु शामिल हैं, जिनमें 13 पुरुष और 7 महिलाएं हैं। यात्रियों में 6 महाराष्ट्र, 7 तमिलनाडु और 7 उत्तराखंड से [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

रेखालखत्ता पहुंचे सांसद अजय भट्ट, ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

आजादी के बाद पहली बार किसी सांसद ने रखा गांव में कदम, समस्याएं सुनीं, जल्द समाधान का दिया भरोसा भीमताल : नैनीताल-उधम सिंह नगर से सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट बुधवार को पहली बार रेखालखत्ता गांव पहुंचे। आजादी के बाद किसी सांसद के आगमन पर गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने पारंपरिक अंदाज में उनका भव्य स्वागत किया। सांसद ने जनसमस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने रेखालखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने, क्षेत्र में हाईस्कूल के लिए जमीन चिन्हित कराने, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राज्य सरकार चिकित्सकों की समस्याओं को लेकर पूरी तरह संवेदनशील: सचिव

देहरादून। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. मनोज वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार से मुलाक़ात कर चिकित्सा समुदाय से जुड़ी विभिन्न लंबित मांगों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के विशेषज्ञ चिकित्सकों से संबंधित प्रमुख समस्याओं को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया। वार्ता के दौरान संघ ने विशेष रूप से उन विशेषज्ञ चिकित्सकों के हित में बात रखी जो वर्ष 2016 और 2017 में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) हेतु गए थे। इन्हें अनुमन्य किए गए असाधारण अवैतनिक अवकाश (EOL) को अवैतनिक अध्ययन अवकाश (Study Leave Without Pay) में [more…]