Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के हाथों ई-रूपी प्रणाली और चार नई कृषि नीतियों का शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सचिवालय में आधुनिक तकनीक पर आधारित “ई-रूपी” प्रणाली का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने राज्य की कृषि व्यवस्था को नई दिशा देने के लिए चार महत्वाकांक्षी कृषि नीतियों (कीवी नीति, ड्रैगन फ्रूट, सेब तुड़ाई उपरांत तुड़ाई योजना और मिलट मिशन) का शुभारंभ करते हुए कहा कि सरकार जल्द ही प्रदेश में फ्लावर और हनी पॉलिसी भी तैयार करेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-रूपी प्रणाली राज्य के अन्नदाताओं के लिए एक नई पहल है। “ई-रूपी प्रणाली” किसानों के लिए पारदर्शी, तेज और बिचौलिया-मुक्त डिजिटल भुगतान का नया [more…]

उत्तराखण्ड

ऑपरेशन सिंदूर नारी शक्ति की वीरता का प्रतीक : भावना मेहरा

भाजपा महिला मोर्चा ने कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम हमले में शहीदों को दी श्रद्धांजलि भीमताल : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार शाम भाजपा महिला मोर्चा ने नगर में कैंडल मार्च निकाला। भारी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री भावना मेहरा ने किया। भावना मेहरा ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि निर्दोष नागरिकों की हत्या मानवता के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के तहत देश की वीर महिला सैन्य अधिकारियों ने आतंकियों को [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इन्दिरेश अस्प्ताल के डाॅक्टर मरीजों की सेहत का हाल जानने चोपर से पहुंचे कर्णप्रयाग 

कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में कर्णप्रयाग वासियों ने बढ़-चढ़कर की भागीदारी श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, कर्णप्रयाग में आयोजित हुआ विशाल शिविर  विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल व विधायक थराली भूपाल राम टमटा ने किया शिविर का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर दिया व्याख्यान देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से कर्णप्रयाग में विशाल कैंसर जागरूकता एवम् निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। चमोली जनपद के दूूरस्थ क्षेत्र में डाॅक्टरों को कैंप स्थल पर पहुंचाने के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबन्धन, देहरादून ने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने कई निर्माण कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला में तवाघाट-थानीधार मोटर मार्ग में डामरीकरण हेतु 3.44 करोड़, जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट में सौंग-खलीचार हल्का वाहन मार्ग में सीमेंट कंक्रीट द्वारा सुधारीकरण के कार्य के लिए 4.15 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद नैनीताल के विधान सभा क्षेत्र भीमताल में भीड़ापानी खुजेटी मोटर मार्ग के कि०मी० 1 से 5 तक मार्ग का सुधारीकरण कार्य के लिए 3.27 करोड़, जनपद नैनीताल के विधान सभा क्षेत्र में पंगोट से देचौरी मोटर मार्ग का नवनिर्माण के लिए 8.19 [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

लुगड से पातीजाला मोटर मार्ग पर जल्द शुरू होगा डामरीकरण कार्य : विधायक कैड़ा

भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को ओखलकांडा ब्लॉक के लुगड, पटरानी, चमोली गाजा, मेवाड़ी गाजा, पातीजाला और हरीशताल गाजा सहित कई गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने लंबे समय से जर्जर पड़े लुगड-पातीजाला-चमोलीगाजा मोटर मार्ग की दुर्दशा पर नाराजगी जताई।ग्रामीणों ने बताया कि मोटर मार्ग की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। मार्ग खराब होने के कारण क्षेत्र के लोगों को अपने कृषि उत्पाद मंडी तक पहुंचाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

धामी कैबिनेट में 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद बैठक में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना, प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्रालय का अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया गया। मंत्रिपरिषद के प्रस्ताव में कहा गया है कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम और रणनीतिक कौशल की सफलता को दर्शाता है, यह सैन्य अभियान भारत की संप्रभुता, सुरक्षा और आत्मबल का उदाहरण बनकर उभरा है। मंत्रिपरिषद द्वारा विश्वास व्यक्त किया गया कि ऑपरेशन सिंदूर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा जो भारत की सैन्य गौरवगाथा में स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित होगा। मंत्रिपरिषद के इस [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने स्पोर्ट्स अचीवर्स को करवाई चाॅपर की सैर

शहर की खूबसूरत ईमारतों को चाॅपर से देखने का अलग ही अनुभव रहा अचीवर्स बोले- आई लव एसजीआरआरयू देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने अपने स्पोर्ट्स अचीवर्स को चाॅपर की सैर करवाई। अपने अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे इन छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को हवाई सैर का लुत्फ उठाया। आसमान से श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय कैंपस को देखकर छात्र-छात्राएं बोले आई लव एसजीआरआरयू। श्री गुरु राम राय हैलीपैड गुरुवार को फिर छात्र-छात्राओं के आकर्षण का केन्द्र बना। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ लोकेश गम्भीर ने कहा कि विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए पढ़ाई के [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

माणा गांव में शुरू हुआ पुष्कर कुंभ, दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

माणा गांव। चमोली के सीमांत गांव माणा में स्थित केशव प्रयाग में 12 वर्षों बाद विधि विधान के साथ पुष्कर कुंभ का आयोजन शुरु हो गया है। जिसे लेकर बदरीनाथ धाम के साथ ही माणा गाँव में बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों की आवाजाही बढ़ गई है। पुष्कर कुंभ के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन की ओर से यहां तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि माणा गांव के केशव प्रयाग में आयोजित पुष्कर कुंभ को लेकर पैदल मार्ग का सुधारीकरण किया गया है। यहां पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

हैड़ाखान रोड पर 16 अतिक्रमण चिह्नित, एक हफ्ते में स्वयं हटाएं कब्जे: प्रशासन

जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में चला निरीक्षण अभियान, जल्द बनेगा पक्का नाला भीमताल : चौफाला चौराहा से हैड़ाखान पनियाली रोड तक सड़क और नाले पर हुए अतिक्रमणों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर गुरुवार को उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह, तहसीलदार मनीषा बिष्ट और सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मनोज तिवारी के नेतृत्व में क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान लगभग 1.5 किलोमीटर क्षेत्र में अवैध कब्जों की पहचान की गई, जिनमें कई आवासीय और वाणिज्यिक भवनों द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पाया [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने मंगल दलों की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने और ऋण सुविधा प्रदान करने के लिए नीति बनाने की घोषणा की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्य सेवक संवाद के तहत प्रदेशभर से आए युवक एवं महिला मंगल दलों के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मंगल दलों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि 04 हजार रूपये से बढ़ाकर 05 हजार रूपये की जायेगी। मंगल दलों को आत्मनिर्भर बनाने और ऋण सुविधा प्रदान करने के लिए नीति बनाई जायेगी। मंगल दलों को डिजिटल मिशन के अन्तर्गत प्रशिक्षण दिया जायेगा। राज्य स्तर पर एक पोर्टल बनाया जायेगा, जिससे प्रत्येक युवा और महिला मंगल दल को एक [more…]