Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मानसून से पहले सुधार ले नालों की दशा

एसडीएम ने सिडकुल और बाजार का निरीक्षण किया भीमताल । मानसून शुरू होने से पहले सोमवार को एसडीएम केएन गोस्वामी ने भीमताल नगर क्षेत्र में नालों की सफाई कराने को लेकर सिंचाई विभाग और नगर पालिका के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। धारी एसडीएम केएन गोस्वामी ने सिडकुल क्षेत्र में नालों की सफाई कराने को कहा। उन्होंने नाले में सीवर डालने वालों पर कार्रवाई करने को कहा। साथ ही बिरला संस्थान के नालों, जगदंबा कालोनी में जलभराव की समस्या हल करने के लिए नालों की गहराई बढ़ाने को कहा। एसडीएम ने मल्लीताल बाजार और [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भारतीय सेना को भेड़, बकरी और पोल्ट्री उत्पाद उपलब्ध कराएंगे स्थानीय किसान

सीडीओ डॉ अभिषेक त्रिपाठी ने झंडी दिखाकर आपूर्ति वाहनों को किया रवाना जोशीमठ । उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रदेश के काश्तकारों एक किसानों की आजीविक सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। भारतीय सेना अब पशुपालन विभाग के माध्यम से प्रदेश के स्थानीय किसानों से पोल्ट्री उत्पादों की खरीद करेगी। सोमवार को जनपद चमोली में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों माणा एवं मलारी के लिए आपूर्ति की पहली खेप रवाना की गई। सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी  डॉ अभिषेक त्रिपाठी ने झंडी दिखाकर आपूर्ति वाहनो को रवाना किया। पशुपालन विभाग की इस पहल के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

प्रदेश के 25 आयुष एवं वेलनेस सेंटर को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाए: आनन्द बर्द्धन

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में आयुष विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड आयुर्वेद की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के क्षेत्र में अधिक लोगों को कैसे जोड़ा जाए, इसमें अधिक शोध और अनुसंधान को कैसे बढ़ावा मिले तथा आयुष चिकित्सा को आम जनमानस के बीच कैसे लोकप्रिय बनाया जाए इस पर योजना तैयार की जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में आयुर्वेद एवं होम्योपैथी को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए शुरुआत में प्रदेश के 25 आयुष एवं वेलनेस सेंटर को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाए। उन्होंने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल एसटीपी पर ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम का कार्य पूर्ण, निरीक्षण में कार्य संतोषजनक

जल गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतर रहा एसटीपी, संचालन में सुधार के निर्देश भीमताल : राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत भीमताल में स्थापित 1.25 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) पर ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम की अधिष्ठापना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस संबंध में राज्य स्वच्छ गंगा मिशन एवं उत्तराखण्ड जल संस्थान के अधिकारियों द्वारा 18 मई को संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फर्म द्वारा किया गया कार्य संतोषजनक पाया गया। उल्लेखनीय है कि जल शक्ति मंत्रालय द्वारा 1 एमएलडी से अधिक क्षमता वाले एसटीपी में रीयल [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बरसात से पहले नगर की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने किया निरीक्षण

नालों की सफाई व सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश भीमताल : बरसात के मौसम से पहले नगर में सफाई और सुरक्षा इंतजामों को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर रविवार को उप जिलाधिकारी नवाजिश खलिक ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसडीएम खालिक ने पाया कि नगर के तीन से चार नालों में अभी तक ठीक से सफाई नहीं हो पाई है। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कसियालेख-सूपी मार्ग पर डामरीकरण कार्य का विधायक कैड़ा ने किया निरीक्षण

निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश भीमताल : क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए कसियालेख से सुपी-पाटा मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य शुरू हो गया है। शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने निर्माण कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। बताते चलें कि कसियालेख से बूढ़ीबना, सुपी, लोद, गल्ला होते हुए पाटा तक का मोटर मार्ग लंबे समय से खस्ताहाल स्थिति में था। मार्ग पर गड्ढों और जर्जर सड़कों के कारण दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता था। इसके साथ [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जयदेव सिंह राणा ने अध्यक्ष पद पर ठोकी दावेदारी

उत्तरकाशी जिले के सबसे बड़े महाविद्यालय के महासचिव रह चुके हैं राणा उत्तराखंड आंदोलन के दौरान जेल भी गए शिक्षकों की मांगों को मुखर होकर उठाते रहे हैं राणा उत्तरकाशी। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की उत्तरकाशी जिला कार्यकारिणी के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 20 मई को प्रस्तावित चुनाव में निवर्तमान जिला महामंत्री जयदेव सिंह राणा ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी ठोकी है। छात्र राजनीति से शुरुआत करने वाले जयदेव सिंह राणा बचपन से ही संघर्षशील रहे हैं। उत्तरकाशी जिले के सबसे बड़े पीजी काॅलेज के महासचिव रहने के दौरान आपने सैकड़ों छात्रों एडमिशन से लेकर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

ISBT परिसर में होगी व्यापक सुधार योजना, पहाड़ी शैली में बनेंगे कियोस्क

एमडीडीए उपाध्यक्ष ने की विभागीय समीक्षा, परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण पूरा करने के निर्देश ठेकेदारों की संख्या पर नियंत्रण, आवासीय योजनाओं में पार्किंग सुधार और किराया नीति पर भी लिए अहम निर्णय देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी द्वारा आज एक महत्वपूर्ण विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा कई अहम निर्णय लिए गए। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने निर्देशित किया कि आईएसबीटी परिसर में स्थित सभी कियोस्कों को पारंपरिक पहाड़ी शैली में पुनःनिर्मित किया जाएगा तथा परिसर की दुकानों, रेस्टोरेंट आदि का आवंटन पारदर्शी टेंडर सह [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड में दवा नियंत्रण प्रणाली को तकनीक और गुणवत्ता से जोड़ने की पहल

हमें सुनिश्चित करना होगा कि बाजार में उपलब्ध हर दवा सुरक्षित, प्रभावी और वैज्ञानिक मानकों पर खरी उतरे: डॉ आर राजेश कुमार देहरादून। राजधानी देहरादून स्थित खाद्य संरक्षा व औषधि प्रशासन (FDA) के कार्यालय में शनिवार को औषधि नियमन प्रणाली को तकनीकी रूप से सुदृढ़ करने और अधिकारियों के क्षमता निर्माण हेतु एक दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का आयोजन ड्रग कंट्रोल ऑफिसर्स (आई) वेलफेयर एसोसिएशन और डीसीजीआई डब्ल्यूयू उत्तराखंड चैप्टर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में औषधि नियमन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों, विशेषज्ञों एवं औद्योगिक प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तराखंड [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सुद्धोवाला जेल से संचालित हो रहे संगठित अपराध का पर्दाफाश

जेल में बंद गैंगस्टर और बाहरी शूटर्स की सांठगांठ से की गई हत्या, घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार डीजीपी ने सराहा, टिहरी पुलिस को ₹50,000 नकद पुरस्कार की घोषणा देहरादून। टिहरी गढ़वाल के थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत डैक्कन वैली सोसाइटी, तपोवन में हाईड आउट कैफे एवं जीवन उत्सव रिज़ॉर्ट के संचालक नितिन देव की 07 मई 2025 को अज्ञात स्कूटी सवार बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए टिहरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल के निर्देशन में विवेचना प्रारंभ की गई, जिसमें तकनीकी विश्लेषण, फील्ड इन्वेस्टिगेशन, सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस, व आपराधिक [more…]