Archives
प्रदेश के सभी निजी विद्यालयों को भी विद्या समीक्षा केंद्र से जोड़ा जाएगा: धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मांडूवाला, देहरादून स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में छात्रावास के शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने छात्रावास के शिलान्यास के अवसर पर सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह छात्रावास, छात्रों को आवासीय सुविधा प्रदान करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा भारत की स्वतंत्रता के बाद सांस्कृतिक मूल्यों, राष्ट्रवाद की भावना को पुनर्स्थापित करने के लिए सरस्वती शिशु मंदिर की स्थापना की गई। मुख्यमंत्री ने सरस्वती विद्या मंदिर मांडूवाला के विद्यार्थियों द्वारा हाल ही में संपन्न हुई 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शत-प्रतिशत [more…]
जयदेव सिंह राणा प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष निर्वाचित
उत्तरकाशी। उत्तराखण्ड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की उत्तरकाशी जिला इकाई का दो दिवसीय त्रैवार्षिक अधिवेशन/निर्वाचन आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय डुण्डा गांव में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन के दूसरे दिन आज जनपदीय कार्यकारिणी के चुनाव हुए, जिसमें जयदेव सिंह राणा अध्यक्ष, जनक सिंह बिष्ट मंत्री और विजेन्द्र सिंह पंवार कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दिनेश चैहान, उपाध्यक्ष पद पर श्रीराम सिंह बिष्ट, वीरेन्द्र सिंह नेगी, बुद्धि सिंह व सकल चन्द, लेखाकार पद पर आनन्द सिंह नेगी, संयुक्त मंत्री पर सुभाष चन्द, संगठन मंत्री पर ओम प्रकाश, वीरेन्द्र खरोला व प्यार चन्द रमोला एवं प्रचार मंत्री पर पूरण सरियाल, महिला [more…]
मानसून से पहले आपदा प्रबंधन को लेकर प्रशासन सतर्क, नालों की सफाई और सुरक्षा कार्य तेज
हल्द्वानी क्षेत्र में चल रहे सुरक्षात्मक कार्यों की जिलाधिकारी वंदना कर रही निगरानी भीमताल : मानसून से पूर्व संभावित प्राकृतिक आपदाओं से बचाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी वंदना के निर्देश पर हल्द्वानी नगर क्षेत्र में प्रमुख नालों की सफाई, चैनलाइजेशन और अन्य सुरक्षात्मक कार्य युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं। बरसात के दौरान जलभराव और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने सिंचाई विभाग, नगर निगम हल्द्वानी और वन विभाग को जिम्मेदारी सौंपी है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र को [more…]
दस दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का रंगारंग समापन
रानीबाग़ में 500 कैडेटों ने लिया भाग, श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए कृतिका बोरा और आशीष चन्याल सम्मानित भीमताल : रानीबाग़ में आयोजित 79 उत्तराखंड एनसीसी वाहिनी, नैनीताल का दस दिवसीय सम्मिलित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (कैम्प एन-04) रविवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह में कैडेटों की सैन्य और सांस्कृतिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।समारोह में कमान अधिकारी कर्नल राजेश कौशिक ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी न केवल अनुशासन और नेतृत्व सिखाता है, बल्कि जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने सभी कैडेटों [more…]
सांसद अजय भट्ट ने नैनीताल में करोड़ों की योजनाओं का किया शिलान्यास
ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा बेहतर सड़क संपर्क, ऑर्गेनिक खेती को बताया ‘वोकल फॉर लोकल’ का उदाहरण भीमताल : पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने सोमवार को नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में करोड़ों की लागत से बनने वाली सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कई गांवों का दौरा कर स्थानीय जनसमस्याओं को सुना और केंद्र सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। सांसद भट्ट ने मंगोली-थापला मार्ग के 9.3 किलोमीटर लंबे हिस्से के सुधारीकरण कार्य का शुभारंभ [more…]
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की परिचय बैठक सम्पन्न
पंचायत चुनाव में एकजुटता का लिया संकल्प भीमताल : भारतीय जनता पार्टी भीमताल मंडल की ओर से रविवार को श्री सिद्धि विनायक बैंकट हॉल में मंडल अध्यक्ष कमल जोशी की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की “परिचय बैठक” का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने न केवल अपने विचार रखे, बल्कि आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी को प्रचंड बहुमत दिलाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प भी लिया। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री गोपाल कृष्ण भट्ट एवं कमलेश सिंह रावत ने किया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष दया कृष्ण शर्मा, कैप्टन [more…]
जनप्रतिनिधियों ने वित्त आयोग के सामने रखी वित्तीय आवंटन बढ़ाने की मांग
देहरादून। 16वें वित्त आयोग की टीम, ने सोमवार को आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया की अध्यक्षता में नगर निकायों, त्रिस्तरीय पंयायतों और राजनैतिक दलों के साथ विचार विमर्श किया। देहरादून के एक स्थानीय होटल में आयोजित इस बैठक में आयोग सदस्य एनी जॉर्ज मैथ्यू, मनोज पांडा, सौम्या कांतिघोष आयोग के सचिव ऋत्विक पांडे, संयुक्त सचिव केके मिश्रा, संयुक्त निदेशक पी. अमरूथावर्षिनी शामिल हुए। 01-निकाय प्रमुखों ने उठाई स्वच्छता के लिए अतिरिक्त आवंटन की मांग प्रथम सत्र में कुल आठ नगर निकाय प्रमुखों ने आयोग के सामने अपने प्रस्ताव रखे। निकाय प्रमुखों ने उत्तराखंड में तीर्थाटन और पर्यटन गतिविधियों को देखते [more…]
तहसीलदार का पेशकार दस हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
देहरादून। विजिलेंस ने रुड़की के तहसीलदार के पेशकार रोहित को दस हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। निदेशक सतर्कता डॉ. वी, मुरूगेसन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री न0 1064 पर शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बहन की कृषि भूमि का वाद न्यायालय तहसीलदार रुड़की में चल रहा था, जिसमें 24 मार्च 25 को न्यायालय द्वारा एक पक्षीय आदेश कर दिये गये, जिस कारण उनके द्वारा 21 अप्रैल 25 को एक रेस्टोरेशन प्रार्थना पत्र पुनः सुनवाई हेतु दिया गया था। इस पत्रावली पर कार्यवाही [more…]
गोरखपुर चौराहे से बंजारों को हटाया जाए
भीमताल । नगर के गोरखपुर चौराहे पर सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रह रहे बंजारों को हटाने की भीमताल व्यापारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा और ईओ उदयवीर सिंह से की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी ने कहा कि गोरखपुर चौराहे पर सड़क किनारे रहने वाले बंजारे क्षेत्र में गंदगी के साथ माहौल खराब कर रहे हैं। जोशी ने कहा कि बंजरों को पहले भी क्षेत्र से हटाया गया था पर वह अब दोबारा वहीं रहने लग गए है। जोशी ने पालिका से बंजरों को हटाने के लिए कहा है। इस दौरान महिला [more…]
IBD केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक और सामाजिक चुनौती भी: डॉ. अमित सोनी
देहरादून। वर्ल्ड इंफ्लेमेटरी बॉवेल डिज़ीज़ (IBD) डे 2025 के अवसर पर श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, देहरादून के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग द्वारा एक व्यापक रोगी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 50 से अधिक मरीजों और उनके परिजनों ने भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य IBD के समय पर निदान और सही प्रबंधन के महत्व को समझाना था। डॉ. अमित सोनी, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, मेडिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और इस वर्ष की थीम “IBD Has No Borders: Breaking Taboos, Talking About It” को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि IBD केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक [more…]
