Archives
आदि कैलाश यात्रा पूरी कर वापस लौट गए श्रद्धालु
भीमताल में बुधवार को श्रद्धालुओं का स्वागत भीमताल । कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से कराई जा रही आदि कैलाश ओम पर्वत यात्रा का पहला दल बुधवार को यात्रा पूरी कर भीमताल में केएमवीएन के टीआरसी पहुंचा। टीआरसी पहुंचने पर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। मैनेजर संजय कुमार ने कहा कि यात्रा में शामिल पहले दल के 20 श्रद्धालु आदि कैलाश की यात्रा कर वापस लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं ने बताया कि उनकी यात्रा बेहद यादगार और अच्छी रही। साथ ही भोलेनाथ के दर्शन करने का सौभाग्य का। बुधवार की [more…]
वित्त आयोग की नैनीताल में उद्योग और पर्यटन प्रतिनिधियों संग बैठक
उठीं विशेष पैकेज और सब्सिडी की मांगें भीमताल : भारत के 16वें वित्त आयोग ने बुधवार को नैनीताल के नमः होटल में उत्तराखंड के पर्यटन, उद्योग और व्यापार संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ अहम परामर्श बैठक आयोजित की। आयोग अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राज्य की अर्थव्यवस्था, पर्यटन की चुनौतियों और औद्योगिक विकास को गति देने संबंधी सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आयोग की सदस्य एनी जॉर्ज मैथ्यू, मनोज पांडा, सौम्या कांति घोष, सचिव ऋत्विक पांडे, संयुक्त सचिव केके मिश्रा और संयुक्त निदेशक पी. अमरूथावर्षिनी [more…]
वित्त आयोग की नैनीताल में उद्योग और पर्यटन प्रतिनिधियों संग बैठक
उठीं विशेष पैकेज और सब्सिडी की मांगें भीमताल : भारत के 16वें वित्त आयोग ने बुधवार को नैनीताल के नमः होटल में उत्तराखंड के पर्यटन, उद्योग और व्यापार संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ अहम परामर्श बैठक आयोजित की। आयोग अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राज्य की अर्थव्यवस्था, पर्यटन की चुनौतियों और औद्योगिक विकास को गति देने संबंधी सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आयोग की सदस्य एनी जॉर्ज मैथ्यू, मनोज पांडा, सौम्या कांति घोष, सचिव ऋत्विक पांडे, संयुक्त सचिव केके मिश्रा और संयुक्त निदेशक पी. अमरूथावर्षिनी [more…]
चोरगलिया में देशी शराब की दुकान तत्काल प्रभाव से बंद, जनभावनाओं के चलते कार्रवाई
भीमताल : मुख्यमंत्री के निर्देश और जिलाधिकारी नैनीताल के आदेश के बाद चोरगलिया क्षेत्र में हाल ही में खोले गए देशी मदिरा विक्रय केंद्र को मंगलवार को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में संतोष का माहौल है। उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह व आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट मौके पर पहुंचे और दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक की जांच की गई। शेष बचे स्टॉक को नियमानुसार सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए।प्रशासन की टीम ने मौके पर ही दुकान को पूरी [more…]
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड की सेवाएं जारी
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड लाभार्थियों के लिए उपचार सेवाएं जारी हैं। कई बड़े अस्पतालों ने गोल्डन कार्ड पर उपचार देना बंद कर दिया है। ऐसे में उत्तराखण्ड में राज्य कर्मचारियों, पेशनरों एवम् उनके आश्रितों के सामने उपचार का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। लेकिन श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड नियमित स्वीकार्य किए जा रहे हैं व आगे भी उपचार जारी रहेगा। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों की बात राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण एवम् स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई है। अस्पताल को यह आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही [more…]
CM Helpline: मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ताओं से पूछा आपका काम हुआ कि नहीं ?
सीएम ने पिछली बैठक में विभागों के लिए तय की थी डेडलाइन, अब सभी शिकायतों का समाधान हुआ देहरादून। सीएम हेल्पलाइन 1905 पर दर्ज होने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए दिए जाने वाले निर्देशों पर विभाग कितनी तत्परता से काम कर रहे हैं, यह जांचने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कई आवेदकों से बातचीत कर फीडबैक लिया। इस दौरान सभी शिकायतकर्ताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री के पिछले दिशा-निर्देश के बाद अब उनकी शिकायतों का निस्तारण हो चुका है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गत दिनों सीएम [more…]
मुख्यमंत्री ने NDRF के तृतीय पर्वतारोहण अभियान ‘शौर्य’ का किया फ्लैग ऑफ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन देहरादून में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF ) द्वारा आयोजित तृतीय पर्वतारोहण अभियान ‘शौर्य’ के फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर करते हुए एनडीआरएफ के जवानों को तृतीय पर्वतारोहण अभियान जाने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा निश्चित ही हमारे जवान इस अभियान में सफल होंगे एवं इस ट्रैक पर आने वाले अन्य पर्वतारोहियों को भी मार्गदर्शन देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए राज्य सरकार कार्य कर रही है। [more…]
राष्ट्रीय शिक्षा नीति परीक्षा पैटर्न लागू करने की तैयारी की जाए : मुख्य सचिव
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में शिक्षा विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने विभाग के क्रियाकलापों पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत परीक्षा पैटर्न एवं अन्य प्राविधानों को समाहित करने के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। भारत दर्शन योजना में इस वर्ष छात्रों की संख्या का लक्ष्य 1000, अगले वर्ष के लिए दिया 5000 का लक्ष्य मुख्य सचिव ने माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत भारत दर्शन योजना को विस्तारित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष कम से कम 1 हजार बच्चों को [more…]
एक देश एक चुनाव से और अधिक सशक्त होगा लोकतंत्र: मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मसूरी रोड स्थित एक होटल में “एक देश, एक चुनाव” विषय पर संयुक्त संसदीय समिति के साथ संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी एवं समिति के सभी सदस्यगणों का स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘एक देश एक चुनाव’ हमारे लोकतंत्र को और अधिक सशक्त, प्रभावी और समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि हमारी चुनाव प्रणाली विविधताओं के बावजूद प्रभावी और मजबूत रही है, लेकिन अलग-अलग समय में चुनाव होने से बार-बार आचार संहिता लगती है, इसके चलते [more…]
चकराता में कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, दो गंभीर घायल
शनिवार सुबह उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र के लेबाड़ा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब एक कार बुढ़ेर जाते समय अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और एसडीआरएफ टीम ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में मृतकों की पहचान गुड्डू (30) और प्रकाश (26) के रूप में हुई है, जबकि गंभीर रूप से घायल गजेंद्र (22) और सुमित (21) का इलाज चल रहा है। चारों युवक लेबाड़ा से बुढ़ेर किसी कार्य [more…]
