Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मख्यमंत्री ने 112 नवनियुक्त परिवहन आरक्षियों को सौंपा नियुक्ति पत्र

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में 112 नवचयनित परिवहन आरक्षियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्ग पर सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 2 प्रचार वाहनों को भी रवाना किया। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले नव चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह सफलता न केवल चयनित युवाओं के परिश्रम, अनुशासन और संकल्प का परिणाम है, बल्कि इसमें उनके परिवारजनों के सहयोग, त्याग और आशीर्वाद की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम ने साइन किया MoU

देहरादून। श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एण्ड एनर्जी स्टडीज के बीच गुरुवार को एमओयू साइन हुआ। एमओयू के अन्तर्गत दोनों संस्थान कम्प्यूटर साइंस एण्ड टेक्नोलाॅजी, अनुसंधान सहयोग, योगिक साइंस व ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट पर मिलकर काम करेंगे। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से डाॅ लोकेश गम्भीर, कुलसचिव और यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियन की ओर से मनीष मदान, कुलसचिव ने एमओयू पर साइन किये। दोनों संस्थानों के बीच एमओयू होने पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रसीडेंट  श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज व पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के माननीय प्रेसीडेंट डाॅ सुनील राय ने बधाई एवम् शुभकामनाएं [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एच.एन. इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों का सम्मान

सांसद अजय भट्ट ने दी 5 लाख रुपये की सौगात भीमताल : एच.एन. इंटर कॉलेज, हल्द्वानी में बुधवार को आयोजित समारोह में वर्ष 2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नैनीताल-उधमसिंह नगर से लोकसभा सांसद अजय भट्ट रहे। सांसद भट्ट ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं, और शिक्षा ही उन्हें सही दिशा देती है। उन्होंने विद्यालय को कम्प्यूटर कक्ष व फर्नीचर हेतु 5 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की। कार्यक्रम में छात्र हर्ष भट्ट, जिसने [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलें, विधायक कैड़ा ने प्रशासन से मांगा मुआवजा

भीमताल : विधानसभा भीमताल में सोमवार शाम हुई तेज ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक के खेतों में खड़ी फल और सब्जियों की फसलें पूरी तरह से तबाह हो गई हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधायक राम सिंह कैड़ा ने जिला प्रशासन से तत्काल सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।विधायक कैड़ा ने अधिकारियों से बातचीत में कहा कि यह क्षेत्र फल, सब्जी और काश्तकारी पर आधारित है। यहां के अधिकांश ग्रामीण अपनी आजीविका के लिए पूरी तरह खेती पर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सांसद अजय भट्ट ने किया सनी बाजार नाले निर्माण कार्य का शुभारंभ

भीमताल : नैनीताल-उधम सिंह नगर से सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने गुरुवार को एडीबी सहायता प्राप्त हल्द्वानी परियोजना के अंतर्गत वार्ड नंबर 59 स्थित सनी बाजार नाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर लालकुआं विधायक डॉ. मोहन बिष्ट समेत कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सांसद भट्ट ने कहा कि इस नाले के निर्माण से बारिश के दौरान स्थानीय लोगों को जलभराव से राहत मिलेगी। यह कार्य क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 59 [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

ओखलकांडा में ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलें, किसान बेहाल

भीमताल : सोमवार शाम तेज बारिश और ओलावृष्टि ने ओखलकांडा ब्लॉक में भारी तबाही मचाई। क्षेत्र के खेतों में तैयार सब्जियां और फल पूरी तरह से नष्ट हो गए। हालात इतने खराब हैं कि कई किसानों की पूरी फसल खेतों में ही सड़ गई। इससे किसान गहरे आर्थिक संकट में आ गए हैं। ग्राम पंचायत कुकना के प्रधान मदन सिंह नौलिया ने बताया कि ओखलकांडा के किसान आलू, मटर, टमाटर, गोभी और शिमला मिर्च जैसी नकदी फसलों पर निर्भर हैं। लेकिन ओलावृष्टि के कारण खेतों में खड़ी पूरी फसल तबाह हो गई है। इससे [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

ओखलकांडा ब्लॉक में चलेंगी रोडवेज बसें, सांसद अजय भट्ट से मिला आश्वासन

भीमताल : ओखलकांडा ब्लॉक के ग्रामीणों को जल्द ही ओवरलोडिंग की समस्या से राहत मिल सकती है। बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मदन परगाई ने सांसद अजय भट्ट को ज्ञापन सौंपकर हल्द्वानी से खनस्यूं व पतलोट तक रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग की। मदन परगाई ने कहा कि क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन की कमी के चलते ग्रामीणों को निजी वाहनों में खतरनाक ढंग से सफर करना पड़ता है। ओवरलोडिंग के कारण कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। यदि रोडवेज की बसें चलने लगेंगी, तो न केवल लोगों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड के तीन NCC कैडेट्स ने फतह की दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट

देहरादून। साहस, दृढता और अनगिनत चुनौतियों को पार करने की अदभुत मिसाल पेश करते हुए उत्तराखण्ड के तीन युवा राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स ने दुनिया की सबसे ऊॅंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक आरोहण की है। इन युवाओं ने यह ऐतिहासिक  उपलब्धि 18 मई 2025 को प्राप्त की जो यह सिद्ध करती है कि जब सपनों में विश्वास और कठिन परिश्रम होता है तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। इन साहसी युवा पर्वतारोहियों-कैडेट वीरेन्द्र सामन्त, 29 उत्तराखण्ड वाहिनी राष्ट्रीय कैडेट कोर, देहरादून, कैडेट मुकुल बंगवाल, 4 उत्तराखण्ड वाहिनी राष्ट्रीय कैडेट कोर, पौडी, कैडेट सचिन कुमार, 3 उत्तराखण्ड वाहिनी राष्ट्रीय [more…]

उत्तराखण्ड

ओलावृष्टि ने नष्ट कर दी किसानों की फसलें

भीमताल में ओलावृष्टि से भारी नुकसान भीमताल । भीमताल, जंगलियागांव, धारी और रामगढ़ क्षेत्र में बुधवार की दोपहर बाद हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलें और फल बर्बाद हो गए है। भीमताल में ओलावृष्टि से लोगों के वाहनों के शीशे भी टूट गए। इससे लोगों को भारी नुकसान हुआ है। जंगलियागांव की ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने कहा कि ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई है। इससे किसान परेशान हैं। अलचौना के किसान आनंदमणि भट्ट ने कहा खेतों में लगी टमाटर, शिमला मिर्च, बीन की फसलें खराब होने से क्षेत्र के किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचा है। किसानों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

लावारिसों के वारिस बने समाजसेवी, किया अज्ञात पुरुष का अंतिम संस्कार

205 से अधिक लावारिस शवों का कर चुके हैं संस्कार भीमताल : सच्ची मानवता की मिसाल पेश करते हुए सामाजिक संस्था क्रियाशाला सेवा समिति, मुखानी (हीरानगर, हल्द्वानी) के सहयोग से बुधवार को एक अज्ञात पुरुष लावारिस शव का विधिवत दाह संस्कार रानीबाग इलेक्ट्रिक श्मशान गृह में किया गया।समाजसेवियों हेमंत गोनिया, संतोष बल्यूटिया, अमित रस्तोगी व वंश गोनिया की टीम ने पूरे विधि-विधान और संस्कार सामग्री के साथ मृत आत्मा की शांति के लिए अंतिम क्रिया संपन्न कराई। यह लावारिस शव पिछले तीन दिनों से राजकीय मेडिकल कॉलेज सुशीला तिवारी के मोर्चरी हाउस में सुरक्षित [more…]