Archives
उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन
देहरादून। उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संध (मुख्यालय) की नई कार्यकारिणी के वर्श 2025-26 हेतु चुनाव संपन्न हुई। सूचना विभाग के उप निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा चुनाव अधिकारी के रूप में संघ के चुनाव संपन्न कराये गये। चुनाव अधिकारी मनोज श्रीवास्तव, सहायक चुनाव अधिकारी विजय कुमार, रामसिंह परजोली की देखरेख में संघ के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव नतीजों को घोषित करते हुए चुनाव अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर कैलाश रावत, उपाध्यक्ष पद पर संयुक्त रूप से प्रशांत रावत, संजय कुमार, महामंत्री पद पर अंकित कुमार, संयुक्त मंत्री पद पर पारूल, कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार धीवान, [more…]
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में संस्कृत भाषा में भी लिखी जाएंगी नाम पट्टिकाएं
संस्कृत के विद्धवतजन संस्कृत के मंत्रों से असाध्य रोगियों को प्रदान करेंगे हीलिंग टच देहरादून। संस्कृत प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के सभी स्कूलों के विभागों की नाम पट्टिकाएं संस्कृत भाषा में भी लिखी जाएंगी। नाम पट्टिकाओं पर विभाग का नाम सबसे ऊपर संस्कृत भाषा में, फिर हिन्दी मंे और उसके बाद अंग्रेजी में लिखा जाएगा। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने संस्कृत भाषा को प्रचारित प्रसारित करने के लिए यह महत्वपूर्णं कदम उठाया है। इस कार्य में उत्तराखण्ड संस्कृत शिक्षा विभाग श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय को सहयोग करेगा। श्री गुरु राम राय दरबार [more…]
मुख्यमंत्री के निर्देश- दून के तीन प्रमुख निजी अस्पतालों में गोल्डन कार्ड से इलाज की सुविधा पूरी तरह जारी रहेगी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड धारकों को देहरादून के तीन प्रमुख निजी अस्पतालों में पूरी तरह से इलाज की सुविधा पूरी तरह जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि जॉली ग्रांट हॉस्पिटल, श्री महंत इन्द्रेश हॉस्पिटल और ग्राफिक एरा हॉस्पिटल में गोल्डन कार्ड से इलाज की सेवाएं नियमित रूप से जारी रहेंगी और इन अस्पतालों में आने वाले पात्र मरीजों को सभी आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि सरकार का उद्देश्य [more…]
शहरी क्षेत्रों में टिकाऊ ड्रेनेज प्रणाली विकसित करने के लिए विशेष योजना बनाने का अनुरोध
पीएम कृषि सिंचाई योजना“ की गाइडलाइन्स में लिफ्ट इरिगेशन को शामिल करने का किया अनुरोध। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की शासी परिषद की दसवीं बैठक में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि राज्य में तेजी से हो रहे शहरीकरण के चलते शहरों में ड्रेनेज की समस्या एक गंभीर चुनौती बन चुकी है। उन्होंने अनुरोध किया कि इस समस्या के समाधान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर टिकाऊ ड्रेनेज प्रणाली विकसित करने के लिए विशेष योजना बनाई जाए। मुख्यमंत्री ने “पीएम कृषि सिंचाई योजना“ की गाइडलाइन्स में [more…]
विधायक कैड़ा ने किया रामगढ़ ब्लॉक का दौरा, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कर मुआवजा देने के निर्देश भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को रामगढ़ ब्लॉक के ल्वेशाल, डालकन्या, खैरदा, प्यूड़ा सहित कई गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक को ओलावृष्टि से फसलों को हुए भारी नुकसान, बिजली-पानी की आपूर्ति, जर्जर सड़कों और शिक्षा व्यवस्था जैसी समस्याओं से अवगत कराया। विधायक कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक मुख्यतः फल, सब्जी व अन्य कृषि उत्पादों के लिए जाने जाते हैं। यहां के [more…]
मानसून से पूर्व सभी कार्य पूर्ण करें विभाग : आयुक्त रावत
खुले गड्ढों, जलभराव और खतरनाक पेड़ों पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश भीमताल : मानसून से पूर्व शहर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से आयुक्त एवं मा. मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने गुरुवार को नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, एडीबी, सिंचाई समेत विभिन्न विभागों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी जरूरी कार्य समय से पूर्व पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि बरसात के दौरान आमजन को परेशानियों का सामना न करना पड़े। बैठक में आयुक्त ने एडीबी के प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह को निर्देशित किया कि शहर [more…]
दूसरी बार माउंट एवरेस्ट फतह कर सूबेदार अंकुर रावत ने रचा इतिहास
भारतीय सेना के पर्वतारोही सूबेदार अंकुर रावत ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने 18 मई 2025 को सुबह 3:05 बजे माउंट एवरेस्ट (8848.86 मीटर) की चोटी पर तिरंगा फहराकर दूसरी बार इस ऊंचाई को छुआ। यह उपलब्धि उन्होंने एनसीसी एवरेस्ट अभियान 2025 के तहत हासिल की। रुड़की के विनीत नगर निवासी और पौड़ी गढ़वाल के मूल निवासी सूबेदार रावत इससे पहले 2016 में एवरेस्ट और 2019 में माउंट मकालू (8485 मीटर) फतह कर चुके हैं। अब वे उत्तराखंड से ऐसे पहले व्यक्ति बन गए हैं जिन्होंने एवरेस्ट पर दो बार तिरंगा फहराया है। इस बार [more…]
30 जून तक शासन को सौंपे कलस्टर विद्यालयों की डीपीआर
देहरादून। सूबे में कलस्टर विद्यालयों की स्थापना में तेजी लाने के दृष्टिगत विभागीय अधिकारियों को 30 जून तक डीपीआर तैयार करा कर शासन को सौंपने के निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ ही विभागीय बजट को समय पर खर्च करने को कहा गया है, बजट व्यय की प्रत्येक तीन माह में समीक्षा की जायेगी। इसके अलावा प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षक भर्ती की 5वीं काउसिलिंग को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज शासकीय आवास पर विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने कलस्टर विद्यालयों [more…]
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने श्री हेमकुण्ट साहिब यात्रा के लिए जाने वाले प्रथम जत्थे को किया रवाना
ऋषिकेश। राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को ऋषिकेश से पंज प्यारों की अगुवाई में श्री हेमकुण्ट साहिब यात्रा के लिए जाने वाले प्रथम जत्थे को रवाना किया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने इस दौरान यात्रा के लिए जाने वाले संगतों के प्रथम जत्थे को बधाई देते हुए उनके सुगम व सुरक्षित यात्रा की कामना की। राज्यपाल ने कहा कि श्री हेमकुण्ट साहिब की यह यात्रा आस्था, भक्ति और विश्वास की प्रतीक है। 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित यह तीर्थ स्थल तक की लगभग 18 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा हर श्रद्धालु की धैर्य, [more…]
भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए: धामी
मुख्यमंत्री आवास में बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की निरंतर कार्यवाही की जाए सरकारी भवनों के निर्माण कार्यों में स्थानीय श्रमिकों को प्राथमिकता दी जाए देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चाधिकारियों को निर्देश दिये कि भ्रष्टाचार के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाया जाए। टोल फ्री नम्बर 1064 का व्यापक स्तर पर प्रचार किया जाए। मुख्यमंत्री ने धर्मांतरण से संबंधित मामलों में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जनपदों में सत्यापन अभियान लगातार जारी रखने के साथ [more…]
