Archives
कुमाऊं मंडल में सांस्कृतिक दलों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू
पहले दिन उधमसिंह नगर के 27 दलों ने लिया भाग भीमताल : राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखंड द्वारा कुमाऊं मंडल के सांस्कृतिक दलों के पंजीकरण की प्रक्रिया का शुभारंभ सोमवार से हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में हुआ। इस प्रक्रिया के तहत पहले दिन उधमसिंह नगर जिले के 27 सांस्कृतिक दलों ने भाग लिया। राज्य की विविध भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सरकार की योजनाओं, नीतियों व निर्णयों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने हेतु पंजीकृत सांस्कृतिक दलों द्वारा गीत, नृत्य, नाटक, कठपुतली, कब्बाली, [more…]
तीर्थनगरी रानीबाग में डेमोग्राफिक परिवर्तन के विरोध में जुटी भीड़
मुस्लिम समुदाय को जमीन बेचने का किया विरोध भीमताल : तीर्थनगरी रानीबाग में हो रहे डेमोग्राफिक परिवर्तन (जनसंख्या संतुलन में बदलाव) के विरोध में रविवार को एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों की उपस्थिति में आयोजित इस सभा में मुस्लिम समुदाय को जमीन बेचे जाने का विरोध किया गया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि जो भी व्यक्ति इस तरह की भूमि बिक्री करेगा, उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।सभा की अध्यक्षता भाजपा नेता सचिन साह ने की। उन्होंने जनगणना आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 2011 में इस क्षेत्र [more…]
मोटापा, हाई ब्लक प्रेशर और शुगर से पीड़ित पुलिस कर्मियों की प्रत्येक शुक्रवार को कराई जाएगी परेड
आईजी कुमाऊं रेंज रिद्धिम अग्रवाल ने जनपद प्रभारियों को पुलिस कर्मियों को स्वस्थ, सक्रिय और कर्तव्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित करने के दिए निर्देश कुमाऊं रेंज के समस्त जनपदों के प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) होंगे पुलिस स्वास्थय कल्याण अधिकारी जीवन शैली बेहतर बदलाव के लिए पोषण विशेषज्ञों से दिलवाया जायेगा उचित परामर्श गम्भीर रोग से पीड़ित कार्मिकों को प्राथमिकता के आधार पर दिए जाए नियमानुसार अवकाश गम्भीर बिमारी से पीड़ित कार्मिक की स्थिति की जानकारी के लिए परिजनों से संपर्क करेंगे पुलिस उपाधीक्षक नैनीताल। मुख्यमंत्री के “फिट उत्तराखण्ड” पहल को साकार करने के लिए उठाए कुमाऊं पुलिस ने [more…]
प्राथमिक शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जयदेव राणा ने महासू देवता के मंदिर में की पूजा-अर्चना
राणा ने समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं की खुशहाली की कामना के लिए प्रार्थना की बड़कोट। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन जनपद उत्तरकाशी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष जयदेव सिंह राणा ने आज हनोल स्थित महासू देवता के मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने जनपद के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं की खुशहाली की कामना के लिए प्रार्थना की। इससे पूर्व मोरी पहुंचने पर प्राथमिक शिक्षक संघ के मोरी ब्लाक के पूर्व अध्यक्ष चैन सिंह चौहान, जबर सिंह पंवार, चंद्र सिंह पंवार, राजपाल और नरेश सहित कई अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राणा का फूल-मालाओं तथा पुष्प गुच्छ भेंटकर जोरदार स्वागत किया। [more…]
कुमाऊं कमिश्नर ने की जनसुनवाई, कई शिकायतों का मौके पर निपटारा
भूमि विवाद, अतिक्रमण व अन्य समस्याओं पर अधिकारियों को सख्त निर्देश भीमताल : शनिवार को कैंप कार्यालय में कुमाऊं कमिश्नर एवं सचिव माननीय मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनसुनवाई आयोजित कर आम जनता की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का त्वरित समाधान किया। जनसुनवाई में भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, अतिक्रमण, सड़क से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। पटनगांव मूलाकोट चम्पावत के सुन्दर सिंह ने 1500 वर्ग फीट भूमि की खरीद के मामले में 13 लाख की अग्रिम राशि न लौटाए जाने की समस्या बताई। आयुक्त ने मनोज सिंह धपौला को अविलंब राशि वापस [more…]
ग्रीष्मकालीन प्रवास पर नैनीताल पहुंचे राज्यपाल, मिला गार्ड ऑफ ऑनर
विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की ली जानकारी भीमताल : उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) शनिवार को अपने वार्षिक ग्रीष्मकालीन प्रवास पर राजभवन नैनीताल पहुंचे। राजभवन पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर सम्मानित किया गया।राज्यपाल के आगमन पर कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी.एन. मीणा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने अधिकारियों से मंडल और जनपद में संचालित विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था एवं जनहित से जुड़ी योजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों [more…]
हल्द्वानी नगर के 13 चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण
सड़क चौड़ीकरण के बाद अब सुधारीकरण और ट्रैफिक प्रबंधन पर जोर भीमताल: हल्द्वानी नगर में जाम की गंभीर समस्या से राहत दिलाने को लेकर प्रशासन द्वारा बीते महीनों में विभिन्न सड़कों और चौराहों का चौड़ीकरण कराया गया। इस दौरान कई स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया और सरकारी व निजी संपत्तियों के साथ कुछ धार्मिक स्थलों को भी नियोजित ढंग से स्थानांतरित किया गया। साथ ही, चौड़ीकरण कार्य में बाधा बन रही पेयजल और विद्युत लाइनों को भी बड़े पैमाने पर शिफ्ट किया गया, जिससे कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके। अब प्रशासन का [more…]
हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन सख्त
अवैध अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश, फड़-ठेले हटाए गए भीमताल : महिला अस्पताल से मंगलपड़ाव तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण को लेकर शनिवार को प्रशासन की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय, नगर आयुक्त ऋचा सिंह और उपजिलाधिकारी राहुल साह के नेतृत्व में नगर निगम, विद्युत विभाग एवं लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) की टीम ने क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पूर्व में किए गए चिन्हांकन के बावजूद कई दुकानदारों द्वारा अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए अपर जिलाधिकारी ने संबंधित [more…]
सेवानिवृत्त होने पर तीन शिक्षिकाओं को दी विदाई
भीमताल ब्लॉक में शिक्षिकाओं को किया सम्मानित भीमताल । भीमताल ब्लॉक सभागार में शनिवार को न्याय पंचायत सांगुड़ीगांव से वर्ष 2024-25 में सेवानिवृत्त हुई तीन शिक्षिकाओं मंजू रावत, रेनू पांडे और पुष्पा वर्मा को शनिवार को भीमताल ब्लॉक सभागार में शिक्षिकों को ओर से विदाई दी गई। शिक्षकों ने सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित कर उनके कार्यकाल की प्रंशसा की। मुख्य अतिथि भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने कहा कि शिक्षकों के प्रयास से ही बच्चों का भविष्य बनता है और बच्चे हर मुकाम पर पहुंचते हैं। उन्होंने शिक्षिकाओं को सेवानिवृत्त होने [more…]
भीमताल में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न
समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : देशराज कर्णवाल भीमताल : उत्तराखंड सरकार की समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन सभागार, भीमताल में समाज कल्याण विभाग सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में कर्णवाल ने कहा कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाएं समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के लिए वरदान साबित हो सकती हैं, बशर्ते इनका लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों तक [more…]
