Archives
बलियानाला में सुरक्षात्मक कार्यों का सांसद ने किया स्थलीय निरीक्षण
डीपीआर संशोधित कर बढ़ाई गई योजना की लागत केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से तेजी से हो रहा काम भीमताल : नैनीताल शहर के बलियानाला क्षेत्र में दशकों से जारी भू-स्खलन की समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार ने युद्धस्तर पर कार्य शुरू कर दिया है। बुधवार को सांसद और पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बलियानाला में चल रहे सुरक्षात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति पर संतोष जताया। सांसद भट्ट ने सेक्शन-A में स्थित विभिन्न बेंच (El 1880, El 1866, El 1852) पर [more…]
राज्यपाल से सीडीओ नैनीताल ने की शिष्टाचार भेंट
महिला समूहों और होम स्टे पर हुई चर्चा भीमताल : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को राजभवन नैनीताल में जनपद नैनीताल की मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जिले में चल रहे विकास कार्यों, महिला स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों पर चर्चा हुई। सीडीओ ने राज्यपाल को अवगत कराया कि जनपद में सक्रिय महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग के लिए विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत प्रयास किए जा रहे हैं। इस पर राज्यपाल [more…]
भीमताल में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन
वीर जवानों को किया नमन भीमताल : भारतीय सेना द्वारा आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में सोमवार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई। यह यात्रा भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन की बड़ी भागीदारी के साथ विधायक राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा की शुरुआत मिनी स्टेडियम से हुई, जो गोरखपुर चौराहे और बाजार से होती हुई रामलीला मैदान तक पहुंची। इस दौरान हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में लोग देशभक्ति के नारों के साथ शामिल हुए। देशभक्ति गीतों और जयघोष [more…]
जुताई के दौरान करंट लगने से बैल की मौत, मुआवजे की मांग
भीमताल : धारी ब्लॉक के ग्राम पंचायत दुदुली स्थित बसकनला गांव में शुक्रवार को खेत में जुताई के दौरान करंट की चपेट में आने से एक बैल की मौत हो गई, जबकि दूसरा बैल गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा किसान मोहन चंद्र के खेत में हुआ। जानकारी के अनुसार, खेत में जुताई के दौरान अचानक बैल विद्युत करंट की चपेट में आ गया, जिससे एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा बैल बुरी तरह झुलस गया, जो वर्तमान में घर में घायल अवस्था में पड़ा है। घटना की [more…]
अंधेरे में डूबी मल्लीताल-डाठ रोड, मोबाइल की लाइट से चलने को मजबूर पर्यटक
भीमताल : पर्यटन सीजन चरम पर है, लेकिन मल्लीताल-डाठ रोड पर अंधेरे ने सैलानियों की राह मुश्किल कर दी है। हालात ऐसे हैं कि पर्यटक मोबाइल की टॉर्च जलाकर रास्ता तय करने को मजबूर हैं। डाठ से मल्लीताल की ओर लौट रहे पर्यटक हिमेश ने बताया कि रात होते ही पूरे रास्ते पर घुप्प अंधेरा छा गया। मजबूरी में मोबाइल की लाइट जलाकर होटल लौटना पड़ा। एक किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर कहीं भी स्ट्रीट लाइट काम नहीं कर रही हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति नई नहीं है, लंबे समय से [more…]
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में एलुमनी मीट में पूर्व छात्रों का भव्य स्वागत
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून द्वारा एलुमनी मीट 2025 का आयोजन किया गया, जिसमें 2018 और 2019 बैच के सफल पूर्व छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह समारोह विश्वविद्यालय के गौरवशाली पूर्व छात्रों की उपलब्धियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति प्रोफेसर डॉ. कुमुद सकलानी, रजिस्ट्रार डॉ. लोकेश गम्भीर तथा छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर डॉ मालविका कांडपाल के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने अपने संदेश में सभी पूर्व छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं तथा समाज [more…]
एडीजी लाॅ एण्ड आर्डर वी. मुरुगेशन ने श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
केदारनाथ। अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन ने आज श्री केदारनाथ धाम की यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्री केदारनाथ धाम स्थित नवीन पुलिस चौकी भवन एवं वहाँ की आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनके यात्रा अनुभवों की जानकारी ली। दर्शन हेतु प्रारम्भ की गई टोकन काउंटर व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की लाइन प्रबंधन प्रणाली का भी उन्होंने निरीक्षण किया और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती [more…]
जरूरतमंद बच्चों को मिलेगा आरटीई का लाभ: डॉ. धन सिंह रावत
देहरादून। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बाल सुरक्षा एवं सामाजिक न्याय की स्थापना हेतु 27 मई 2025 को संस्कृत भवन, देहरादून में एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि प्रदेश का प्रत्येक बच्चा सुरक्षित, समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सके। साथ ही, यह मंच शिक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी हितधारकों को एकत्र कर साझा चिंताओं पर संवाद और समाधान का अवसर भी प्रदान कर रहा था। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत [more…]
रिश्वतखोर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी की बर्खास्तगी के आदेश जारी
देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बागेश्वर के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा रिश्वत लेने के प्रकरण का संज्ञान लेते हुए कड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग के सचिव को निर्देश जारी करते हुए सम्बंधित जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुबोध शुक्ला (सेवानिवृत्त) को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने के निर्देश दिए। सैनिक कल्याण मंत्री के निर्देशों के बाद जिसका बर्खास्तगी का आदेश भी जारी कर दिया गया है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और किसी भी [more…]
21 जून को भराड़ीसैंण में होगा योग दिवस का मुख्य आयोजन
देहरादून। 21 जून को आयोजित होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम इस बार, चमोली जनपद स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ 10 देशों के राजदूत शामिल होंगे। निदेशक आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। इसी क्रम में मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम चमोली जनपद में स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ [more…]
