Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाओं को सौर सखी नाम दिया जायेगा

सौर प्लांटों के रख-रखाव के लिए प्रत्येक जनपद में लोगों को प्रशिक्षण दिया जायेगा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ मुख्य सेवक संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाओं को सौर सखी नाम दिया जायेगा। मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना और स्वरोजगार से जुड़ी अन्य योजनाओं को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने विकासखण्डों में विशेष शिविरों के आयोजन किये जायेंगे। सौर प्लांटों के रख-रखाव के लिए प्रत्येक जनपद में लोगों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। मुख्यमंत्री [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने शुरू किया “विकसित कृषि संकल्प अभियान“

“विकसित कृषि संकल्प अभियान“ का लाभ उठाएं प्रदेश के किसान: मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में “विकसित कृषि संकल्प अभियान“ की शुरुआत करते हुए कहा कि, अभियान के दौरान कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी राज्य के 95 विकासखंडों, 670 न्याय पंचायतों और 11440 गाँवों में किसानों से संवाद करेंगे। गुरुवार को गुनियाल गांव से इस अभियान की शुरुआत करते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अभियान के अंतर्गत 29 मई से 12 जून तक देशभर के 700 से अधिक जिलों में 2000 से अधिक वैज्ञानिक दलों द्वारा डेढ़ करोड़ किसानों के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने प्रदान की कई विकास योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद अल्मोडा के विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर के ग्राम पंचायत पीतना में बहुउद्देशीय भवन के निर्माण किये जाने हेतु 95.84 लाख, कूर्माचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद, देहरादून को भवन निर्माण आदि कार्यो हेतु 01 करोड़, जनपद नैनीताल के हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम क्षेत्र हेतु Construction of 20 KLD Co-Treatment Plant to Fecal sludge and septage with sewage at existing 28 MLD STP योजना हेतु 236.51 लाख, जनपद चमोली की गोपेश्वर शाखा के अन्तर्गत मायापुर पेयजल योजना में आर.बी.एफ. नलकूप निर्माण हेतु 376.28 लाख धनराशि की वित्तीय स्वीकृति प्रदान किये जाने का अनुमोदन किया है। मुख्यमंत्री ने राज्य [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं, कहा— पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी

पर्वतीय राज्य में विषम परिस्थितियों में भी पत्रकार निभा रहे अहम भूमिका: राज्यपाल भीमताल : हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेश एवं देशभर के सभी मीडिया प्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने स्वतंत्रता संग्राम के समय चेतना फैलाने में अहम भूमिका निभाई और आज भी लोकतंत्र को मजबूत बनाने में एक सजग प्रहरी की तरह कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में पत्रकारिता का क्षेत्र और [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

‘ट्वीट और ई-मेल’ से पहुंची गुहार, 24 घंटे में बना दिव्यांग सौरव का आधार कार्ड

10 वर्षों से भटक रहा था परिवार, समाजसेवी और डीएम की पहल से मिली राहत भीमताल : विकास भवन के करीब की ग्राम सभा खैरोला पंत के दिव्यांग सौरव दुम्का को आधार कार्ड बनवाने के लिए करीब एक दशक से संघर्ष करना पड़ रहा था। परिवार के लगातार प्रयासों के बावजूद आधार कार्ड नहीं बन पाया था, जिससे सौरव को सरकारी योजनाओं का लाभ तक नहीं मिल सका। लेकिन हाल ही में जब अखबारों में एक दिव्यांग के आधार कार्ड बनने की खबर छपी, तो सौरव के पिता दिनेश चंद्र दुम्का की उम्मीदें फिर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एसटीएफ ने पकड़ी 33 लाख रुपए की स्मैक, दो तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स(ANTF) और डोईवाला कोतवाली पुलिस ने बुधवार देर रात को डोईवाला क्षेत्र से दो नशा तस्करों को 104 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत लगभग 33 लाख रुपये बताई जा रही है। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वह यह माल बरेली, उत्तर प्रदेश से लेकर आया था, जिसे वह स्थानीय लड़कों को बेचता है। वह इस स्मैक को स्थानीय स्तर पर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर सप्लाई करने वाला था। यह काम वह दोनों काफी समय से कर रहे हैं। अभियुक्तों से पूछताछ के आधार परएसटीएफ अब इन [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

युवाओं को नैतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों से परिचित कराना जरूरी: स्वामी अवधेशानन्द गिरी

हरिद्वार। देवभूमि विकास संस्थान के तत्वावधान में आज हरिद्वार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य समाज में तेजी से बढ़ती तलाक की प्रवृत्ति पर विचार करना एवं इसके निवारण के उपाय तलाशना रहा। यह बैठक स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज के पावन सान्निध्य में तथा हरिद्वार के सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज ने इस अवसर पर प्री-वेडिंग काउंसलिंग की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए चार महत्वपूर्ण वर्गों के लिए मार्गदर्शन की बात कही, जिनमें पहले विवाह योग्य जोड़ों को शामिल किया गया। जिनकी निकट भविष्य में शादी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

देहरादून-मसूरी रोड पर कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत

देहरादून।आज समय प्रातः लगभग 0200 बजे आपदा नियंत्रण कक्ष/डीसीआर/थाना मसूरी देहरादून के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कोलूखेत से लगभग 02 किमी आगे गलोगी नामक स्थान पर एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट सहस्त्रधारा को सूचित किया गया, जहां से पोस्ट प्रभारी उप निरीक्षक  सावर सिंह अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए प्रस्थान किए। घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। वाहन में कुल 03 व्यक्ति सवार थे, जिनमें से 01 व्यक्ति घायल अवस्था में पाया गया, जबकि अन्य [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने बनबसा में सैनिक स्मारक बनाने के लिए 1.43 करोड़ स्वीकृत किए

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत टनकपुर में सैनिक स्मारक निर्माण किये जाने की पूर्व में की गई घोषणा को संशोधित करते हुए विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अन्तर्गत बनबसा में सैनिक स्मारक के निर्माण किये जाने हेतु 1.43 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सीएम धामी के प्रयास रंग लाए, नैनीताल में शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर पार्किंग के लिए उत्तराखंड को आवंटित

देहरादून। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा नैनीताल स्थित शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर को  अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक, पार्किंग के रूप में उपयोग के लिए उत्तराखंड सरकार को आवंटित कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र द्वारा इसकी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नैनीताल में पार्किंग की गंभीर समस्या को देखते हुए शत्रु संपत्ति – मेट्रोपोल होटल परिसर के खुले स्थान को पार्किंग हेतु अस्थायी रूप से आवंटित करने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री के अनुरोध को स्वीकार करते हुए केंद्रीय [more…]