Archives
हमारे सैनिकों का शौर्य एवं त्याग अद्वितीय और भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक : मुख्यमंत्री
राज्य में सेवानिवृत्त सैनिकों की ट्रेनिंग के लिए बनाया जाएगा सेंटर : मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गढ़ीकैंट स्थित दून सैनिक इंस्टीट्यूट में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर ‘एक संवाद : वीर सैनिकों के साथ‘ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सेवानिवृत्त सैनिकों की ट्रेनिंग के लिए एक सेंटर बनाया जायेगा। सैनिक कल्याण विभाग द्वारा इसके लिए कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारे सैनिकों ने शौर्य, त्याग और अटूट समर्पण की जो अद्वितीय मिसाल पेश की वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी। [more…]
नमोपीएस के पदाधिकारियों ने तिलाड़ी के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
बड़कोट। प्रदेश नमोपीएस के नेतृत्व में आज तिलाड़ी शहीद स्थल पर तिलाड़ी के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही इस लड़ाई को जारी रखने की शपथ भी ली गई। प्रदेश नमोपीएस की ओर से शहीद स्थल पर मौजूद यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति जशोदा राणा, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल और शहीदों के परिजनों को स्मृति चिन्ह और पुष्प माला भंेट की गई। नमोपीएस के प्रदेश अध्यक्ष जीममणि पैन्यूली, कोषाध्यक्ष शांतनु शर्मा, मीडिया प्रभारी सूर्या पंवार, उपाध्यक्ष गढ़वाल मंडल श्याम चौहान, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश बिजल्वान, जिला सचिव भूपेंद्र सिंह, पुरोला ब्लाक के अध्यक्ष सुखदेव नौटियाल, सचिव [more…]
अंकिता भंडारी हत्याकांडः पुलकित आर्य, सौरभ भाष्कर और अंकित गुप्ता को उम्रकैद
कोटद्वार। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के तीनों ही आरोपियों को दोषी करार दिया है। अदालत ने तीनों ही दोषियों रिजॉर्ट स्वामी पुलकित आर्य, प्रबंधक सौरभ भाष्कर व सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता उर्फ पुलकित को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही तीनों पर 50-50 हजार का आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं, सरकार द्वारा पीड़िता के परिजनों को चार लाख का प्रतिकर दिया जाएगा। जनपद पौड़ी के अंतर्गत ग्राम डोभ-श्रीकोट निवासी 19 वर्षीय अंकिता भंडारी लक्ष्मणझूला स्थित वनंतरा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थी। नौकरी शुरू करने के करीब बीस दिन बाद [more…]
पत्रकारों को गोल्डन कार्ड की तर्ज पर स्वास्थ्य सुविधा को लेकर डीजी बंशीधर तिवारी ने दी अच्छी खबर
डीजी बंशीधर तिवारी बोले- जिला/तहसील स्तर पर पत्रकारों को मान्यता देने की प्रक्रिया गतिमान, मीडिया संस्थानों का मान्यता प्राप्त पत्रकारों का कोटा भी बढ़ाया जाएगा जमीन फ्री-होल्ड करने का प्रस्ताव शासन को भेजा, कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही उत्तरांचल प्रेस क्लब के भवन का निर्माण होगा शुरू सोशल मीडिया नियमावली के ड्राफ्ट पर अपने सुझाव दें ताकि ड्राफ्ट को जल्द दिया जा सके अंतिम रूप देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब में हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ और सक्रिय पत्रकारों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि महानिदेशक सूचना और विशिष्ठ अतिथि डॉ. देवेन्द्र भसीन, गिरीश चन्द्र गुरूरानी, निशिथ [more…]
नकली सोना गिरवी रखकर बैंक को चूना लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
हल्द्वानी। नकली सोना बैंकों में गिरवी रखकर बैंक को चूना लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर नैनीताल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपए नकद ईनाम देने की घोषणा की है। वर्ष 2024-2025 में हल्द्वानी के वनभूलपुरा और मुखानी स्थित बैंक आफ बड़ौदा, कैनरा बैंक में कुछ लोगों ने सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लिया, लेकिन बैंक आडिट के दौरान बंधक रखे गये आभूषण नकली पाये गये, जिस पर बैंक की ओर से थानों में मुकदमा दर्ज कराया गया। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस एवं [more…]
भव्यता नहीं, परंपरा और सादगी में रचाई शादी: चमोली डीएम की मिसाल
गोपीनाथ मंदिर में गूंजे वैवाहिक मंत्र, चमोली DM ने रचाई डॉ. पूजा से शादी भीमताल : जहां आमतौर पर शादियों को भव्यता और शानो-शौकत से जोड़ा जाता है, वहीं उत्तराखंड के चमोली जिले के जिलाधिकारी (डीएम) डॉक्टर संदीप तिवारी की सादगीपूर्ण शादी सोशल मीडिया पर खूब तारीफें बटोर रही है।डीएम तिवारी ने हाल ही में डॉक्टर पूजा से विवाह किया। शादी में न तो किसी तरह का भव्य आयोजन हुआ और न ही किसी तामझाम की व्यवस्था। अपने व्यस्त प्रशासनिक दायित्वों के बावजूद, उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह की रस्में पूरी कीं और [more…]
विधायक कैड़ा ने किया भीमताल बाईपास नहर कवरिंग का निरीक्षण, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
अधिकारियों को बरसात से पहले कार्य पूर्ण करने के निर्देश भीमताल : नगरवासियों की वर्षों पुरानी बाईपास नहर कवरिंग और डामरीकरण की मांग को मूर्त रूप देने के लिए विधायक राम सिंह कैड़ा ने शासन से लगभग 8 करोड़ रुपये की स्वीकृति दिलाकर कार्य शुरू कराया था। बुधवार को उन्होंने स्वयं स्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान विधायक कैड़ा ने कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बरसात शुरू होने से पहले हर हाल में कार्य को गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। [more…]
हरिद्वार भूमि घोटाले पर गरजे यशपाल आर्य, बोले— सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी
54 करोड़ में खरीदी गई 15 करोड़ की जमीन, जीरो टॉलरेंस के नारे की खुली पोल: नेता प्रतिपक्ष भीमताल : हरिद्वार नगर निगम द्वारा की गई 54 करोड़ रुपये की भूमि खरीद को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “जीरो करप्शन” और “जीरो टॉलरेंस” का दावा करने वाली सरकार ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार नगर निगम ने कूड़े के ढेर के पास की सस्ती और [more…]
खिलाड़ी देंगे देवभूमि को ग्लोबल पहचान: रेखा आर्या
भीमताल में बैडमिंटन हॉल व मल्टीपरपज हॉल का लोकार्पण, खेल संस्कृति को मिलेगी नई दिशा भीमताल : गुरुवार को उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने भीमताल में नवनिर्मित बैडमिंटन हॉल और मल्टीपरपज हॉल का लोकार्पण किया। लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से बने इन आधुनिक हॉलों का निर्माण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत किया गया है। इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के निर्माण से अब यहां से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर [more…]
30 मई से शुरू होगा 20वां गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट, 177 प्रतिभागी करेंगे शिरकत
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कर्टेन रेजर में दी जानकारी, पर्यटन और खेलों के समन्वय पर दिया जोर भीमताल : उत्तराखंड के राजभवन नैनीताल में आयोजित होने जा रहा 20वां गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट इस बार कई मायनों में खास रहने वाला है। 30 मई से 1 जून तक चलने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में देशभर के 177 गोल्फ खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें छह साल के बच्चों से लेकर 80 वर्ष के वरिष्ठ खिलाड़ी तक शिरकत कर रहे हैं। गुरुवार को राजभवन में आयोजित कर्टेन रेजर कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) [more…]
