Archives
तीन माह से वेतन को तरस रहे औपबंधिक शिक्षक, सीईओ से मिले प्रतिनिधि
समग्र शिक्षा के तहत कार्यरत शिक्षकों का मार्च से नहीं मिला वेतन भीमताल : जनपद के समग्र शिक्षा योजना के अंतर्गत कार्यरत औपबंधिक शिक्षक पिछले तीन माह से वेतन न मिलने के कारण परेशान हैं। वेतन न मिलने से इन शिक्षकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस संबंध में सोमवार को शिक्षक संगठन के प्रतिनिधियों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) से मुलाकात कर जल्द वेतन भुगतान की मांग की। वार्ता के दौरान सीईओ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुख्य कोषाधिकारी नैनीताल से दूरभाष पर संपर्क कर स्थिति से [more…]
भवाली से शुरू हो शटल सेवा, व्यापारियों ने की मांग
भीमताल से चल रही सेवा से स्थानीय कारोबार हो रहा प्रभावित: अखिलेश सेमवाल भीमताल : भीमताल से चल रही शटल सेवा को लेकर स्थानीय व्यापारियों में असंतोष है। व्यापारियों का कहना है कि शटल सेवा की शुरुआत भीमताल से होने के कारण क्षेत्रीय व्यापार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के अखिलेश सेमवाल ने बताया कि यदि शटल सेवा भवाली से शुरू की जाए तो भीमताल, सातताल और भवाली – तीनों ही पर्यटन क्षेत्रों के व्यापारियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे न केवल [more…]
राजभवन में लगा स्वास्थ्य शिविर, 172 लोगों की जांच
राज्यपाल ने लिया जायजा, चिकित्सकों की सराहना की भीमताल : राजभवन नैनीताल में सोमवार को एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बीडी पांडे जिला चिकित्सालय से आई विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों सहित कुल 172 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर का उद्देश्य राजभवन परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की समग्र जांच कर उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना था। शिविर में नेत्र रोग, हृदय रोग, स्त्री रोग, सामान्य चिकित्सा और हड्डी रोग विभागों के चिकित्सकों ने परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिए। इस दौरान [more…]
कांग्रेस की जनसभा फ्लॉप, भाजपा की नकल कर रही है : विधायक कैड़ा
प्रेस वार्ता में बोले विधायक, पहले कांग्रेस अपने घोटालों का हिसाब दे भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हाल ही में हुई कांग्रेस की जनसभा पूरी तरह फ्लॉप रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब भाजपा की नकल कर रही है, लेकिन जनता अब भ्रमित नहीं होने वाली। विधायक कैड़ा ने कहा कि कांग्रेस को रैली करने से पहले अपने बीते सालों के घोटालों को जनता के सामने स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता के विश्वास पर [more…]
आईओसीएल अध्यक्ष ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट
राजभवन नैनीताल में हुई मुलाकात, सचिव राज्यपाल भी रहे उपस्थित भीमताल : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से रविवार को राजभवन नैनीताल में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के अध्यक्ष ए. एस. साहनी ने कार्यकारी निदेशक हेमंत राठौर के साथ शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान विभिन्न सामयिक विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव रविनाथ रामन भी मौजूद रहे।
सांसद अजय भट्ट ने किया गौला पुल और स्टेडियम क्षेत्र के सुरक्षात्मक कार्यों का निरीक्षण
एक अरब रुपये की लागत से हो रहे कार्य, मानसून से पहले गुणवत्ता के साथ पूरे हों भीमताल : नैनीताल-उधमसिंहनगर से सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने रविवार को हल्द्वानी में गौला पुल, उसकी एप्रोच रोड और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम क्षेत्र में हो रहे सुरक्षात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को मानसून से पूर्व सभी कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।सांसद भट्ट ने बताया कि सरकार द्वारा करीब एक अरब रुपये की लागत से सुरक्षात्मक कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि आगामी बारिश के दौरान [more…]
विधायक कैड़ा ने नाले में बहकर मरी महिला के परिजनों को सौंपा चार लाख का चेक
आपदा राहत कोष से दी गई सहायता राशि, बोले—दुख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथभीमताल : धारी ब्लॉक के बूढ़ीबना गांव में बीते दिनों नाले में बहकर जान गंवाने वाली महिला पुष्पा देवी के परिजनों को रविवार को क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। यह सहायता राशि आपदा राहत कोष से जारी की गई है। विधायक ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व बूढ़ीबना गांव निवासी पुष्पा देवी (40) [more…]
राजभवन गोल्फ कोर्स में गूंजे विजयी शॉट्स, समर्थ जैन बने ओवरऑल चैंपियन
राज्यपाल ने विजेताओं को किया सम्मानित, 177 खिलाड़ियों ने लिया टूर्नामेंट में हिस्सा भीमताल : राजभवन गोल्फ क्लब, नैनीताल में तीन दिवसीय 20वां गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट रविवार को सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। देशभर से आए 177 गोल्फरों ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन बने समर्थ जैन, जबकि नुसरत अब्बासी उपविजेता रहे।रविवार को हुए समापन समारोह में उत्तराखण्ड के राज्यपाल व राजभवन गोल्फ क्लब के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजभवन गोल्फ कोर्स [more…]
सूबे के नर्सिंग कॉलेजों को मिले 26 नर्सिंग ट्यूटर
देहरादून। सूबे के चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय नर्सिंग कॉलेजों को 26 नर्सिंग ट्यूटर्स मिल गये हैं। राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयनित इन नर्सिंग ट्यूटर्स को प्रदेश के विभिन्न नर्सिंग कालेजों में प्रथम तैनाती दे दी गई है। इन ट्यूटर्स की तैनाती से नर्सिंग कालेजों में शैक्षणिक गतिविधियों में तेजी आयेगी साथ ही नर्सिंग छात्र-छात्राओं को बेहरत प्रशिक्षण भी मिल सकेगा। उत्तराखंड सरकार चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार करने में जुटी है। राज्य सरकार द्वारा मेडिकल कालेजों के साथ-साथ नर्सिंग कालेजों में सुविधाएं जुटा रही है, साथ ही मेडिकल फैकल्टी की भी नियुक्ति कर [more…]
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों की मेहनत से मरीज़ ने मौत को दी मात
ईएनटी विभागाध्यक्ष डाॅ त्रिप्ती ममगाईं व उनकी टीम द्वारा की जटिल सर्जरी रंग लाई देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ईएनटी और हेड-नेक सर्जरी विभाग के डाॅक्टरों ने एक मरीज़ को नया जीवन दिया है। नाक कान गला रोग विभाग के डाॅक्टरों ने मरीज़ का जीवन रक्षक शल्य चिकित्सा कर एक मरीज को दूसरी जिंदगी दी। उत्तर प्रदेश के मंगलौर निवासी 45 वर्षीय पुरुष मरीज़ दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं। एक निर्माण स्थल पर ट्रक से सामान उतारते समय दुर्घटनावश लोहे की छड़ मरीज़ की गर्दन के आर-पार हो गई। 4 मई 2025 को सहकर्मियों द्वारा उन्हें तुरंत पास [more…]
