Archives
₹70.18 करोड़ की जिला योजना मंजूर, 37 विभागों को मिला बजट
भीमताल , 18 अप्रैल। जनपद नैनीताल की वित्तीय वर्ष 2026-27 की ₹7018.90 लाख (70 करोड़ 18 लाख 90 हजार) की जिला योजना को शनिवार को सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया गया। प्रसार प्रशिक्षण केंद्र, बागजाला में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री खजान दास की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया।बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए प्रस्तावित योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना में जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्तावों को प्राथमिकता दी गई है। साथ ही पिछले वर्ष के अधूरे कार्यों [more…]
10 साल में 5 किमी सड़क भी नहीं बनी, बढ़ा पलायन: मनोज शर्मा
भीमताल। “वीरसिंग्या मोटर मार्ग निर्माण” की वर्षों पुरानी मांग एक बार फिर सुर्खियों में है। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने आरोप लगाया कि विगत 10 वर्षों से “वीरसिंग्या-दूनी-सिलडा-खपाल” सहित आसपास के क्षेत्रों में सड़क न बनने के कारण भारी पलायन हो रहा है, लेकिन सरकार ने अब तक इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए।मनोज शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के युवा लगातार आंदोलन, धरना और ज्ञापन के माध्यम से मोटर मार्ग निर्माण की मांग उठाते रहे, लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान विधायक व कैबिनेट मंत्री [more…]
नशे के खिलाफ जनजागरण को तेज़ी, SSP से मिले हरीश पनेरू
भीमताल । समाज में बढ़ते नशे के प्रचलन के खिलाफ अभियान को धार देते हुए राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व दर्जा मंत्री हरीश पनेरू ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने गंगाजल, श्रीमद्भगवद गीता के अंश एवं हनुमान चालीसा भेंट कर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प साझा किया।हरीश पनेरू ने कहा कि नशा आज समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है, जिससे विशेष रूप से युवा वर्ग प्रभावित हो रहा है। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को बनाए रखने के लिए सामूहिक [more…]
भौगोलिक आधार पर हो परिसीमन, जनसंख्या आधारित व्यवस्था से पहाड़ को नुकसान : कुल्याल
भीमताल। उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व विधानसभा प्रभारी एवं राज्य आंदोलनकारी प्रेम सिंह कुल्याल ने परिसीमन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में नया परिसीमन भौगोलिक आधार पर ही किया जाना चाहिए, अन्यथा पर्वतीय क्षेत्रों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।कुल्याल ने कहा कि यदि परिसीमन केवल जनसंख्या के आधार पर किया गया, तो पहाड़ों में लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या स्वतः घट जाएगी। इससे उत्तराखंड राज्य आंदोलन का मूल उद्देश्य अधूरा रह जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य का गठन ही पर्वतीय क्षेत्रों के विकास और प्रतिनिधित्व [more…]
भीमताल के थकुड़ा जंगल में भीषण आग, रातभर धधकता रहा वन क्षेत्र
भीमताल। नगर क्षेत्र के थकुड़ा जंगल में बृहस्पतिवार देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। तेज हवाओं के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे जंगल में तेजी से फैल गई।स्थानीय निवासी निशान खान के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि इस घटना से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग को अवगत कराया गया, जिसके बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने [more…]
हौसले की जीत: न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर से जूझते छात्र ने पाई सफलता
भीमताल। विपरीत परिस्थितियों में भी अदम्य साहस और मजबूत इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर से पीड़ित छात्र श्रीवारी साह ने हाईस्कूल परीक्षा में 62.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है।वर्ष 2008 में जन्मे श्रीवारी साह बचपन से ही न्यूरोलॉजिकल समस्या से जूझ रहे हैं। इस बीमारी के चलते देखने के बावजूद उनके मस्तिष्क को चीजों को समझने में कठिनाई होती है, वहीं कई बार उन्हें बेहोशी की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त वे लगभग 75 प्रतिशत विजुअल डिसएबिलिटी से भी प्रभावित हैं।इन तमाम चुनौतियों [more…]
ग्राम्य विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
भीमताल। विकास भवन सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) एवं अन्य ग्राम्य विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे समय-समय पर योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर विस्तृत आख्या प्रस्तुत करें तथा योजनाओं के क्रियान्वयन का सत्यापन सुनिश्चित करें।मुख्य विकास अधिकारी ने योजनाओं के उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखना प्राथमिकता [more…]
जमरानी बांध निर्माण से गौला नदी में प्रदूषण, हल्द्वानी की पेयजल व्यवस्था पर उठे सवाल
भीमताल। जमरानी क्षेत्र में निर्माणाधीन बांध परियोजना को लेकर गंभीर विवाद खड़ा हो गया है। भीमताल विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने आरोप लगाया है कि बांध निर्माण कार्य के दौरान भारी मात्रा में गंदगी सीधे गौला नदी में बहाई जा रही है, जिससे हल्द्वानी शहर सहित नदी से सटे कई गांवों की पेयजल व्यवस्था पर खतरा मंडरा रहा है।उन्होंने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान गौला नदी की स्थिति बेहद चिंताजनक मिली। निर्माण कंपनी द्वारा हजारों मजदूरों के लिए शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं, जिसके चलते मजदूर [more…]
भीमताल में आठों ब्लॉक प्रमुखों की बैठक, अनावश्यक हस्तक्षेप पर जताई कड़ी आपत्ति
भीमताल : जनपद नैनीताल के भीमताल विकासखंड में मंगलवार को जिले के आठों ब्लॉक प्रमुखों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की एकता, पंचायतों को सशक्त बनाने तथा विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में ब्लॉक प्रमुखों ने स्पष्ट कहा कि ब्लॉकों में किसी भी प्रकार का अनावश्यक हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने एकजुट होकर ऐसे मामलों के खिलाफ संघर्ष करने का निर्णय भी लिया। प्रमुखों ने कहा कि पंचायत स्तर पर कार्यों में पारदर्शिता और स्वतंत्रता बनी रहनी चाहिए।बैठक के दौरान क्षेत्र पंचायत [more…]
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष किशोर सिंह नेगी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
भीमताल : भीमताल के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष किशोर सिंह नेगी का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और सामाजिक, राजनीतिक तथा आम जनमानस ने गहरा दुख व्यक्त किया।किशोर सिंह नेगी वर्ष 1988 में नगर पंचायत भीमताल के अध्यक्ष चुने गए थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपने विनम्र स्वभाव, सरल व्यक्तित्व और सामाजिक सरोकारों के कारण क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई। स्थानीय विकास कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका को [more…]
