Archives
गंगा दशहरा पर स्नान के लिए पहुंचे लोग
भीमताल। नौकुचियाताल स्थित हरकी पैड़ी पर बृहस्पतिवार को गंगा दशहरा पर्व पर लोग स्नान करने के लिए पहुंचे। स्थानीय लोगों ने हरकी पैड़ी पर स्नान कर पूजा अर्चना की। हरकी पैड़ी के मंदिर में क्षेत्र के लोगों ने सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने कहा कि नौकुचियाताल हरकी पैड़ी में गंगा दशहरा पर लोगों ने स्नान किया। सुंदरकांड पाठ में प्रमोद कर्नाटक, विनोद पाठक, तनुज कर्नाटक, धीरज मेहता, गोलू, नरेश नौगाई, राजू पांडे, कानू पांडे, किरन पांडे शामिल रहे।
भीमताल बाजार में सीवर का गड्ढा बना राहगीरों के लिए मुसीबत
पिछले कई महीनों से समस्या जस की तस, विभागों के बीच फंसी जिम्मेदारी भीमताल। नगर के मुख्य बाजार में एक सीवर का गड्ढा पिछले कई महीनों से स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। हालात यह हैं कि कई बार यह गड्ढा सीवर के गंदे पानी से लबालब भरा रहता है। जब वाहन तेज गति से गुजरते हैं, तो इस गंदे पानी के छींटे सड़क से गुजरने वाले लोगों पर गिरते हैं। स्थानीय निवासियों और कारोबारी युसुफ का कहना है कि इस गड्ढे को लेकर कई बार शिकायतें की [more…]
भीमताल में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद वृक्षारोपण अभियान शुरू
मुख्य विकास अधिकारी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पौधारोपण भीमताल : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकास भवन सभागार, भीमताल में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने की। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए बताया कि 5 जून से 16 जुलाई तक (हरेला पर्व) जिले भर में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि वर्ष 1972 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा पर्यावरण के प्रति वैश्विक जागरूकता लाने के उद्देश्य से इस [more…]
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान
न्यायाधीशों व न्यायालय कर्मियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भीमताल : विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर बुधवार को जिला न्यायालय परिसर, नैनीताल सहित बाह्य न्यायालय हल्द्वानी व रामनगर में वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा माननीय जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल सुबीर कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर न्यायालय परिसरों में औषधीय व फलदार पौधे रोपित किए गए। जिला न्यायाधीश सुबीर कुमार ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा [more…]
पर्यावरण दिवस पर आयुक्त दीपक रावत ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बोले, स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और हरित धरती के लिए मिलकर करें प्रयास भीमताल : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव श्री दीपक रावत ने बुधवार को कमिश्नरी कार्यालय परिसर, नैनीताल में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों से प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की। आयुक्त रावत ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक दिवस नहीं, बल्कि चेतना का वह क्षण है जो हमें प्रकृति के महत्व का स्मरण कराता है। उन्होंने कहा कि हमें [more…]
राज्यपाल ने किया राजभवन परिसर में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण आने वाली पीढ़ियों के लिए है आधारशिला भीमताल : विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को राजभवन परिसर, नैनीताल में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छ, सुंदर और संतुलित पर्यावरण केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए ही नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। राज्यपाल ने कहा कि प्रकृति के अमूल्य उपहार — जैसे वन, नदियाँ, पर्वत और जैव विविधता — हमारे जीवन की आधारशिला हैं। इनका [more…]
विधायक कैड़ा ने पर्यावरण दिवस पर खनश्यू, गलनी व डालकन्या में किया पौधारोपण
आमजन को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश भीमताल : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने खनश्यू, गलनी व डालकन्या गांव में भाजपा पदाधिकारियों व ग्रामीणों के साथ मिलकर फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया। इस मौके पर उन्होंने आम जनमानस को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। विधायक कैड़ा ने कहा कि “मानव और पर्यावरण का संबंध अत्यंत घनिष्ठ है।” उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर मानव जीवन की गुणवत्ता पर्यावरण की स्वच्छता और संतुलन पर निर्भर है। हमारे [more…]
भारतीय भाषा समर कैंप व विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रमों का हुआ भव्य समापन
भीमताल : राजकीय इंटर कॉलेज चकडोबा में आज भारतीय भाषा समर कैंप का समापन उत्साहपूर्वक किया गया। समापन अवसर पर प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। समर कैंप में बच्चों ने पंजाबी, गढ़वाली एवं संस्कृत भाषाओं में विशेष रुचि दिखाई और इन्हें सीखने का गंभीर प्रयास किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुलोहित नेगी रहीं। उन्होंने प्रधानाचार्य श्री राजेन्द्र कुमार ओझा के दिशा-निर्देशों में आयोजित इस कैंप की सराहना करते हुए बच्चों की प्रतिभा और सीखने की लगन की प्रशंसा की।समर कैंप के साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस के [more…]
डॉ० पसबोला को मिला उत्तराखंड का पहला Zocto Certificate of Excellence Award
देहरादून। डॉ० डी० सी० पसबोला को वर्ष 2024-25 का Zocto Certificate of Excellence प्रदान किया गया है। डॉ० पसबोला यह सम्मान पाने वाले उत्तराखंड के पहले चिकित्सक बन गये हैं। डॉ० पसबोला को यह सम्मान आयुर्वेद, योग, प्राणायाम, ध्यान (माइंडफुलनेस) हैल्थकेयर एवं हास्पिटल मेनेजमेंट के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं जागरूकता और इस क्षेत्र में किए गए कार्यों के डिजिटल एवं सोशल मीडिया माध्यमों द्वारा बेहतरीन प्रचार प्रसार हेतु किए गए उत्कृष्ट मीडिया मेनेजमेंट हेतु प्रदान किया गया है। डॉ० पसबोला ने बताया कि “ज़ोक्टो सर्टिफिकेट ऑफ़ एक्सीलेंस” एक पुरस्कार या मान्यता कार्यक्रम है, जिसका उपयोग ज़ोक्टो द्वारा उन डॉक्टरों [more…]
रतगांव में पुल टूटने पर चमोली डीएम हुए सख्त
लोनिवि के ईई से मांगा स्पष्टीकरण भीमताल : चमोली जिले के थराली तहसील के अंतर्गत रतगांव में निर्माणाधीन पुल के टूटने पर डीएम डॉ. संदीप तिवारी ने सख्त कदम उठाया है। डीएम ने निर्माणाधीन पुल के टूटने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए थराली लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने पुल के ध्वस्त के होने के कारणों और पुल टूटने का कौन जिम्मेदार है इसको लेकर डीएम ने स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर सख्त कार्रवाई [more…]
