Archives
सांसद अजय भट्ट ने कैंची धाम स्थापना दिवस आयोजन की सफलता पर मुख्यमंत्री को दी बधाई
व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा— श्रद्धालुओं को मिला शांतिपूर्ण और दिव्य अनुभव भीमताल : विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करौली महाराज जी के पावन आश्रम कैंची धाम के स्थापना दिवस पर आयोजित भव्य मेले की सफलता पर नैनीताल-उधम सिंह नगर से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।सांसद भट्ट ने कहा कि बाबा नीम करौली महाराज जी के आशीर्वाद और मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व में इस वर्ष का आयोजन ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। देशभर से लाखों की संख्या [more…]
केदारनाथ धाम के लिए कल से पुनः संचालित की जाएगी हेली सेवा
देहरादून। यूकाडा( Uttarakhand Civil Aviation Development Authority) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनिका ने बताया कि कल 17 जून से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं पुनः संचालित की जाएंगी। उल्लेखनीय है कि कल रविवार को केदारनाथ से लौटते समय एक हेलीकाॅप्टर क्रैश होने के बाद राज्य सरकार ने सोमवार तक के लिए केदारनाथ में हेली सेवा स्थगित कर दी थी।
अल्पसंख्यक आयोग में सात सदस्य नामित
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यक आयोग में सात सदस्य नामित किए हैं। नामित किए गए सदस्यों में तीन मुस्लिम, दो सिख और एक-एक जैन व बोद्ध समुदाय से शामिल हैं।
दून पुलिस फिर बनी मददगार
लिफ्ट में फंसे व्यक्ति ने पुलिस कन्ट्रोल रूम नम्बर 112 पर की थी कॉल लिफ्ट में फंसे व्यक्ति ने दून पुलिस का किया आभार प्रकट देहरादून। आज आराघर चौकी को 112 कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली रेसकोर्स स्थित गुरूद्वारे के पास स्थित एक प्राइवेट प्रापर्टी डीलर के आफिस की बिल्डिंग की लिफ्ट के अचानक बीच में बदं हो जाने के कारण लिफ्ट में एक व्यक्ति फंस गया है। सूचना पर चौकी आराघर से चीता ड्यूटी पर नियुक्त कर्मचारी कां0 आदित्य राठी तथा कां0 रोहित भण्डारी तत्काल मौके पर पहुंचे। दोनों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बिल्डिंग की एथोरिटी [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री खट्टर से की मुलाकात
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय ऊर्जा व आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर जल-विद्युत परियोजनाओं के विकास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत विशेष सहायता हेतु अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से ऋषिकेश-हरिद्वार क्षेत्र में विद्युत लाइनों को भूमिगत और स्वचालित करने का अनुरोध किया। साथ ही, राज्य के कुमाऊं और अपर यमुना क्षेत्र में जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण हेतु रुपये 4000 करोड़ के वाइबिलिटी गैप फंड के लिए आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने राज्य के दूरदराज और कठिन भू-भाग में पंप स्टोरेज परियोजनाओं के विकास के लिए रुपये 3800 करोड़ [more…]
टॉपर्स को मिलेगा विशेष सम्मान, सीएम के निर्देश पर बनेंगे एक दिन के DM और SP
शिक्षा व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सीएम धामी की अभिनव पहल देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में शिक्षा व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अभिनव पहल करते हुए दो महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी टॉपर्स को एक दिन के लिए जिला मजिस्ट्रेट (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) की भूमिका दी जाएगी। इस प्रेरणादायी कार्यक्रम का उद्देश्य मेधावी छात्रों को प्रशासनिक अनुभव देना, उनमें आत्मविश्वास जगाना और उच्च लक्ष्य की ओर प्रेरित करना है। यह योजना जल्द ही जिलों में लागू की जाएगी [more…]
विधायक कैड़ा ने किया गैना गाँव मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास
नावार्ड योजना से स्वीकृत 2.44 करोड़ की लागत से बनेगा मार्ग, ग्रामीणों ने जताया आभार भीमताल : ओखलकांडा ब्लॉक के गैना गाँव को सड़क सुविधा से जोड़ने की ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने रविवार को ग्राम सभा ककोड के गैना गाँव के लिए लिंक मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस मार्ग की स्वीकृति राज्य योजना के अंतर्गत नावार्ड योजना से कराई गई है, जिसकी कुल लागत 2 करोड़ 44 लाख रुपये है। इससे पूर्व स्युड़ा से कौन्ता-ककोड तक [more…]
जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक लर्नर्स एक्जीबिशन का भव्य आयोजन
200 से अधिक मॉडल्स और गतिविधियों में दिखी विद्यार्थियों की प्रतिभा भीमताल : जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल, नैनीताल में वार्षिक लर्नर्स एक्जीबिशन 2025-26 का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कला, संस्कृति, संगीत, आईटी, वाणिज्य, खेल और भाषाओं सहित विभिन्न विषयों में अपनी रचनात्मकता और ज्ञान का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस मौके पर 200 से अधिक इंटरएक्टिव मॉडल्स और गतिविधियों के माध्यम से छात्रों ने अपनी रुचियों और हुनर को प्रस्तुत किया। बच्चों ने रॉकेट लॉन्च, पुल निर्माण, विभिन्न प्रयोगों, कठपुतली शो, स्किट और ऑनलाइन गेम्स जैसे आकर्षक प्रदर्शनों [more…]
हेलिकॉप्टर हादसे पर राज्यपाल ने जताया शोक, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि
भीमताल : उत्तराखण्ड के केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग में हुए हेलिकॉप्टर हादसे पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने हादसे में हताहत हुए सभी व्यक्तियों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। राज्यपाल ने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है और पूरे प्रदेश को गहरा आघात पहुंचाने वाली है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।
कैंची धाम स्थापना दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सवा लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन
सुबह 3 बजे से शुरू हुआ भक्तों का आगमन, जाम व अव्यवस्था से रही पूरी तरह मुक्ति भीमताल : विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में रविवार को बाबा नीब करौरी महाराज के स्थापना दिवस के अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और व्यवस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह तड़के 3 बजे से लेकर देर शाम तक करीब सवा लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। भक्तों की भारी भीड़ के बावजूद प्रशासन की चुस्त व्यवस्था के चलते कहीं भी अव्यवस्था या जाम की स्थिति नहीं बनी। जिला प्रशासन, पुलिस [more…]
