Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

राज्य आंदोलनकारियों को शिक्षा और चिकित्सा में छूट देगा श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों को शिक्षा व उपचार में छूट प्रदान करेगा। राज्य आंदोलनकारियों की परेशानी को देखते हुए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने यह पहल की है। शुक्रवार को राज्य सरकार में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल एवं उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश प्रवक्ता व जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने देहरादून के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज से मुलाकात कर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने विदेशी मेहमानों का भराड़ीसैंण में किया स्वागत

भराड़ीसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को भराड़ीसैंण, गैरसैंण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सभी विदेशी राजनयिकों और सुप्रसिद्ध योगाचार्य का स्वागत किया। उन्होंने इस दौरान सभी को प्रतीक चिन्ह और उत्तराखंडी टोपी देकर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री धामी ने मेक्सिको, फिजी, नेपाल, सूरीनाम, मंगोलिया, लातविया, श्रीलंका और रूस के उपस्थित राजदूत व अन्य उच्चधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड योग और आयुष की वैश्विक राजधानी है। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के नेतृत्व और आग्रह पर पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। 2014 में प्रधानमंत्री जी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गैरसैंण को वैश्विक पटल पर स्थापित करने की दिशा में मुख्यमंत्री का अहम कदम

गैरसैंण। अब तक केवल विधानसभा सत्र के दौरान खुलने वाला भराड़ीसैंण का विधानसभा भवन इस बार एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है। पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यहां भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह आयोजन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व और सतत प्रयासों का परिणाम है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर योग दिवस का कार्यक्रम भराड़ीसैंण में हो रहा है। गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में सक्रिय करने की यह मुख्यमंत्री की सार्थक पहल भी है। मुख्यमंत्री ने योग दिवस के कार्यक्रम से भराड़ीसैंण को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

भराड़ीसैंण की मिट्टी ने जीता विदेशी मेहमानों का दिल

भराड़ीसैंण। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भराड़ीसैंण, गैरसैंण में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करने 8 देशों के राजदूत, उच्चायुक्त,प्रतिनिधि शुक्रवार दोपहर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में पहुंचे। भराड़ीसैंण पहुंचते ही विदेशी मेहमानों ने उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की प्राकृतिक सुंदरता हरियाली से भरी वादियाँ, स्वच्छ वातावरण देखा तो वे सभी अभिभूत नज़र आए। उन्होंने गैरसैंण की तारीफ करते हुए इस क्षेत्र को अद्भुत और हर रूप से समृद्ध स्थल बताया। छोलिया नृत्य और पारंपरिक वाद्य यंत्रों से अतिथियों का स्वागत जब 8 देशों के राजदूत, उच्चायुक्त और प्रतिनिधि भराड़ीसैंण, गैरसैंण पहुंचे, तो उनके स्वागत में उत्तराखंड [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मोरी में देर रात बड़ा हादसा, मकान की दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

मोरी। मोरी विकास खंड के अंतर्गत गुरुवार देर रात को मोरा गूजर बस्ती में मकान की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मृत्यु हो गईं। घटना गुरुवार रात को दो बजे लगभग की बताई जा रही है। पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व विभाग की टीम द्वारा घटना स्थल पर रेसक्यू कार्य किया जा रहा है। मृतकों के नाम1- गुलाम हुसैन पुत्र अली अहमद (उम्र 26 वर्ष),2- रुकमा खातून पत्नी गुलाम हुसैन (उम्र 23 वर्ष)3- आबिद पुत्र गुलाम हुसैन (उम्र 3 वर्ष)4- सलमा पुत्री गुलाम हुसैन (उम्र 10 माह)

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

शमन मानचित्रों के लिए प्रत्येक माह में दो बार शमन कैम्प लगाए जाएंः तिवारी

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिरकण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने गुरुवार को प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत में मानचित्र शमन हेतु प्रत्येक माह में दो बार शमन कैम्प लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पहला कैम्प ऋषिकेश और दूसरा कैम्प विकास नगर में लगाया जाए। साथ ही अन्य स्थानों पर भी कैम्प लागाए जाएं। वीसी तिवारी ने कहा कि आमजन की सुविधा के लिए कार्यालय में पृथक से एक हैल्प डैस्क स्थापित किया जायेगा, जिसमें मानचित्र स्वीकृति शमन व प्राधिकरण की आवश्यक जानकारी उपलब्ध करायीं जायेगी। उन्होंने लैण्ड पूलिंग तहत भूमि क्रय करने के [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखण्ड आगमन पर गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट में राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, डॉ धन सिंह रावत, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने भी राष्ट्रपति का स्वागत किया।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

रिखणीखाल करंट हादसे में एक्सियन, SDO और JE सस्पेंड

देहरादून । पौड़ी जनपद के रिखणीखाल ब्लॉक स्थित वड्डाखाल क्षेत्र में बिजली की लाइन पर कार्य करते समय संविदा लाइनमैन की करंट लगने से हुई मृत्यु की घटना को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। विधायक महंत दलीप सिंह रावत की शिकायत का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित उपखण्ड अधिकारी चंद्रमोहन, अवर अभियंता शुभम कुमार और अधिशासी अभियंता विनीत कुमार सक्सेना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।  यह निर्णय राज्य में कार्यस्थलों पर सुरक्षा मानकों के पालन [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने दी विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद देहरादून के पेयजल विभाग के अन्तर्गत सीवरेज कार्यों की 07 योजनाओं हेतु 3147.32 लाख, जनपद उधमसिंह नगर में अमृत 2.0 वॉटर बॉडीज योजनान्तर्गत नगर निकाय दिनेशपुर की 02 योजनाओं के लिए 97 लाख,  राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अन्तर्गत जनपद चमोली के मुख्यालय गोपेश्वर में विकासनगर (हल्दापानी) के निकट कॉलेज गोपेश्वर में भू-धंसाव योजना के कार्य हेतु 778.97 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने हेतु अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सम्पर्क योजना के अन्तर्गत प्रदेश की 13 नई ग्रामीण सड़क योजनाओं के लिए 3382.48 लाख की धनराशि नाबार्ड से वित्त पोषण किये [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सेतु आयोग के जरिए बदलेगा युवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों का भविष्य : जोशी

भीमताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर गठित सेतु आयोग राज्य में युवाओं, किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए परिवर्तनकारी मंच बनने की दिशा में तेज़ी से कार्य कर रहा है। यह बात आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने गुरुवार को जिला उद्योग केंद्र, हल्द्वानी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने बताया कि स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर एंपावरिंग एंड ट्रांसफॉर्मिंग उत्तराखंड (सेतु आयोग) का उद्देश्य प्रदेश में तकनीक, नवाचार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देना है। आयोग ने टाटा ट्रस्ट, बिल गेट्स फाउंडेशन, नैस्कॉम और महिंद्रा सहित कई प्रमुख संस्थाओं के साथ [more…]