Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

वैज्ञानिक आधुनिक तकनीक पर करें अनुसंधान, तभी देश मत्स्य पालन में लक्ष्य हासिल कर सकेगा: सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी

केंद्रीय मत्स्य सचिव ने भीमताल में मत्स्य अनुसंधान केंद्र का किया निरीक्षण, ट्राउट मछली को बताया सुपरफूड भीमताल : केंद्रीय शीतल जल मत्स्य अनुसंधान केंद्र, भीमताल में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में भारत सरकार के मत्स्य सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने कहा कि वैज्ञानिकों को चाहिए कि वे आधुनिक तकनीकों पर आधारित अनुसंधान को प्राथमिकता दें, जिससे देश मत्स्य पालन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ सके। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY)” के तहत गुणवत्ता में सुधार, उत्पादन में वृद्धि और तकनीक के उपयोग को बढ़ावा दिया [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

डा. रमेश पोखरियाल “निशंक” ने की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट

देहरादून। आज राष्ट्रपति निकेतन, देहरादून में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से डा. रमेश पोखरियाल “निशंक” ने शिष्टाचार भेंट की। यह एक प्रकार का एक आत्मीय और ऐतिहासिक अवसर रहा, जिसमें संवाद ने दर्शन का रूप ले लिया। इस अवसर पर डा. निशंक का राष्ट्रपति से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025( Yoga for One Earth, One Health | एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग) के विविध पक्षों, उनके उत्तराखंड प्रवास, वैदिक परंपरा की समकालीन प्रासंगिकता, विश्वशांति, भारतीय ज्ञान परंपरा और वर्तमान वैश्विक संदर्भ में भारत की भूमिका जैसे गूढ़ और दूरदृष्टिपूर्ण विषयों पर भी सारगर्भित चर्चा हुई। राष्ट्रपति का चिंतन न केवल [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

योग भारत की चेतना, विरासत और सॉफ्ट पावर का प्रतीक: राष्ट्रपति मुर्मू

देहरादून। शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति में सामूहिक योगभ्यास किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यपाल ले.ज. (से.नि.) गुरमीत सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सांसद तीरथ सिंह रावत, पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, लोक गायिका बसंती बिष्ट, दायित्वधारी पुनीत मित्तल, प्रताप सिंह पंवार, मधु भट्ट, मुख्य सचिव आनंद वर्धन, डीजीपी दीपम सेठ, उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी जी तथा सभी वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 1500 योग साधकों ने प्रतिभाग किया। योग साधकों में उत्तराखंड पुलिस, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जीएमओयू: एक ऐतिहासिक विरासत पतन की ओर

विजय भट्ट, देहरादून गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड (जीएमओयू) का नाम सुनते ही गढ़वाल की पहाड़ियों में दौड़ती बसों, घाटियों में गूंजते हॉर्न और सैकड़ों गांवों के जीवन में आए संजीवनी परिवर्तन की तस्वीर सामने आती है। 1943 में स्थापित यह संस्था केवल एक निजी परिवहन कंपनी नहीं, बल्कि गढ़वाल क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास की रीढ़ रही है। दशकों तक जीएमओयू ने उन दूर-दराज के क्षेत्रों को जोड़ा, जहां सरकारी परिवहन की पहुँच सीमित या न के बराबर थी। गढ़वाल की पहाड़ी इलाकों में जीएमओयू की बसें जीवनदायिनी थीं, और इसे एशिया की सबसे बड़ी निजी परिवहन कंपनियों [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

नभ नेत्र ड्रोन से होगी कांवड़ यात्रा की निगरानी

एसीईओ प्रशासन आनंद स्वरूप ने दिए निर्देश कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक में विभिन्न विषयों पर की चर्चा देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का नभ नेत्र ड्रोन इस साल कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में तैनात रहेगा। ड्रोन के जरिए हरिद्वार के भीड़भाड़ वाले स्थलों, सड़कों, घाटों तथा पुलों की निगरानी की जाएगी। राज्य तथा जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से नभ नेत्र ड्रोन के विजुअल्स की निरंतर मॉनिटरिंग की जाएगी। शनिवार को यूएसडीएमए स्थिति कंट्रोल रूम में कांवड़ यात्रा की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक के दौरान उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों को दी बधाई

शरीर की मजबूती और मन की शांति के लिए अपनाएं योग देहरादून। श्री दरबार साहिब के सज्जादा गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों व देशवासियों को बधाई एवम हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नित्य की भांति श्री दरबार साहिब में प्रातः योगाभ्यास किया। इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि योग हज़ारो साल पुरानी एक आध्यात्मिक और शारीरिक विद्या है। नियमित योगाभ्यास को न सिर्फ शरीर की मजबूती बल्कि मन की शांति के लिए भी अपनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज के बदलते परिवेश में [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की पर्यवेक्षकों की सूची

देहरादून। भाजपा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए विधानसभा वार प्रवासी कार्यकर्ताओ की सूची जारी कर दी है। ये सभी पर्यवेक्षक की भूमिका में जिला पंचायत सदस्य पद के समर्थित प्रत्याशियों के नामों का पैनल बनाएंगे और वहां चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर पंचायत चुनावों की अहम जिम्मेदारी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सौंपी है। जिसमें विधानसभावार दो दो प्रवासी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक और चुनाव प्रबंधन दोनों का दायित्व संभालेंगे। वे संबंधित क्षेत्र की सभी जिला पंचायत सीटों पर [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

पंचायत चुनाव को संगठन विस्तार के उत्सव के रूप में लें कांग्रेसजन : महर्षि

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी एव मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के निर्णय का स्वागत करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से इसे संगठन विस्तार के उत्सव की तरह लेने का आह्वान किया है। महर्षि ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा तथा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने इस चुनाव को पूरी गंभीरता से लड़ कर पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का एक बेहतर अवसर बताया और इसके लिए पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। महर्षि ने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से पंचायती राज [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव का बिगुल बजा, दो चरणों में होगा मतदान

देहरादून। उत्तराखंड(हरिद्वार जनपद को छोड़कर) में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। पूरे प्रदेश में दो चरणों, 10 जुलाई और 15 जुलाई को मतदान होगा। जबकि, 19 जुलाई को प्रदेशभर में एक साथ मतगणना होगी। पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही आज से (नगरीय क्षेत्रों एवं जनपद हरिद्वार को छोड़कर) आदर्श आचरण संहिता प्रभावी हो गई है, जो चुनाव परिणामों की घोषणा तक प्रभावी रहेगी। शनिवार को प्रेसवार्ता में पंचायत चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि 25 जून से 28 जून 2025 तक सुबह 8 बजे [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण से दिया “हर घर योग, हर जन निरोग’’ का संदेश

भराड़ीसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को भराड़ीसैंण, गैरसैंण स्थित विधानसभा परिसर में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान योग गुरु पद्मश्री स्वामी भारत भूषण एवं 8 देशों के डेलिगेट्स के साथ योग किया। योग कार्यक्रम का शुभारंभ शंखनाद एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने योग नीति पर आधारित पुस्तिका का विमोचन करते हुए राज्य में योग नीति का औपचारिक शुभारंभ भी किया। उन्होंने “एक वृक्ष, योग के नाम“ कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा परिसर में सेब का पौधा भी लगाया। इस दौरान मुख्यमंत्री [more…]