Archives
एम्स ऋषिकेशः सर्जरी से हटाया 35 किलो का बोन ट्यूमर, रचा इतिहास
चिकित्सकों का अनुभव, टीम वर्क और रोगी के हौसले से मिली सफलता ऋषिकेश। असाध्य बीमारियों के निदान के प्रति एम्स ऋषिकेश के डाॅक्टरों की यह एक ऐसी उपलब्धि है जो रिकॉर्ड बनने जा रही है। यहां डाॅक्टरों की टीम एक 27 वर्षीय व्यक्ति के पैर से 35 किलो वजनी विशाल ट्यूमर को सर्जरी की मदद से हटाने में सफल रही। बहुत ही घातक रूप ले चुके इस कैंसर युक्त बोन ट्यूमर की सर्जरी की सफलता के पीछे संस्थान के अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों का टीम वर्क और रोगी का मजबूत हौसला शामिल है। चिकित्सकों के अनुसार इतने बड साईज के इस [more…]
सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क और संचार सुविधाओं का विस्तार किया जाना जरूरी : धामी
उत्तराखंड के हित में अनेक नीतिगत प्रावधानों में शिथिलता देने का किया आग्रह राज्य में उच्चस्तरीय ग्लेशियर अध्ययन केंद्र, जैव विविधता संरक्षण संस्थान तथा अंतर्राष्ट्रीय साहसिक खेल प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना के लिए भी केंद्र से सहयोग मांगा नंदा राजजात यात्रा और कुम्भ मेला के भव्य आयोजन हेतु केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह वाराणसी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को वाराणसी में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय [more…]
देहरादूनी बासमती: एक सुगंधित विरासत का उदय और अवसान
शीशपाल गुसाईं देहरादून, हिमालय की गोद में बसी वह दून घाटी, जहां की माटी और हवा में एक अनूठी मिठास और महक बस्ती है। यह वही भूमि है, जिसने विश्व-विख्यात देहरादूनी बासमती को जन्म दिया, एक ऐसा चावल जिसकी सुगंध कभी गांवों की फिजाओं को महकाती थी और जिसकी ख्याति देश-दुनिया में गूंजती थी। लेकिन यह बासमती, जो आज भी अपने नाम से पहचानी जाती है, मूलतः इस मिट्टी की नहीं थी। यह एक ऐसी कहानी है, जो इतिहास, संस्कृति, और प्रकृति के संगम से बुनी गई है—एक कहानी जो अफगानिस्तान के शासक दोस्त मोहम्मद खान बरकजई की निर्वासन यात्रा [more…]
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर रेस्क्यू अभियान फिर से शुरू, दो यात्री अभी भी लापता
बड़कोट। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन वाली जगह पर रेस्क्यू एजेंसियों ने आज प्रातः 6ः30 बजे से पुनः खोजबीन अभियान शुरू कर दिया है। यात्रियों को आवागमन हेतु फिलहाल रोका गया है। यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग से भेजने की कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि कल शाम करीब चार बजे यमुनोत्री पैदल मार्ग पर लैंड स्लाइड में कुछ यात्री दब गए थे। रेस्क्यू टीमों ने कल शाम को मलबे से दो शव बरामद किए थे। जबकि, एक घायल का रेस्क्यू किया था। अभी भी एक व्यक्ति और एक बच्चा लापता बताया जा रहा है। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर [more…]
अपडेट: यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर भूस्खलन के मलबे से दो शव बरामद, रेस्क्यू जारी
बड़कोट।यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर भैरव मन्दिर के निकट नौ कैंची पर हुये लैंड-स्लाइड स्थल पर अभी तक के रेस्क्यू के दौरान पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व अन्य आपदा दलों द्वारा घटना स्थल से एक घायल जबकि एक पुरुष व एक 10-11 वर्ष की बच्ची का शव बरामद किया गया है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पायी है। रेस्क्यू जारी है। घायल- रशिक पुत्र बसराम निवासी मुम्बई, महाराष्ट्र उम्र–60 वर्ष।
मुख्यमंत्री ने सारकोट की तर्ज पर प्रत्येक जिले में दो-दो आदर्श गांव बनाने के दिए निर्देश
पर्यटन विकास की योजनाओं पर तेजी से काम करने के भी दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट की तर्ज पर राज्य के प्रत्येक जिले में दो-दो आदर्श गांव बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित बैठक में उच्चाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश देते हुए कहा है कि इन गांवों में समग्र विकास एवं आजीविका संवर्द्धन की योजनाओं को प्रभावी तरीके से क्रियान्वित करने पर विशेष ध्यान दिया जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत‘ विजन के अनुरूप ‘विकसित उत्तराखंड‘ की दिशा में तेजी से कार्य करने के [more…]
उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने किया देहरादून महानगर कार्यकारिणी का विस्तार
देहरादून। उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने आज देहरादून के प्रेस क्लब में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान अपने संगठनात्मक विस्तार की घोषणा की। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने की, जिसमें उन्होंने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश के युवाओं और महिलाओं से बड़ी संख्या में भागीदारी करने का आवाहन किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष बॉबी पंवार ने कहा कि “अब वक्त आ गया है जब उत्तराखंड को एक सशक्त और ईमानदार विकल्प मिलना चाहिए। जनता के विश्वास, युवाओं के जोश और सैनिकों के अनुशासन के साथ हम ग्राम पंचायत से लेकर विधान सभा [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने अन्तरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में अन्तरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। साथ ही खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन खेल भावना, एकता और शांति के मूल्यों को समर्पित है। ओलंपिक केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि समर्पण, साधना और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य हुए है। भारत अब खेलों में केवल [more…]
उत्तराखंड में पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक
नैनीताल। नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने चुनाव में आरक्षण की प्रक्रिया स्पष्ट नहीं होने पर ये आदेश दिया। कोर्ट ने राज्य सरकार से इस मामले पर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। कोर्ट के इस आदेश के बाद प्रदेश के 12 जिलों में त्रिस्तरीय चुनाव की प्रक्रिया स्थगित हो गई है। बागेश्वर निवासी गणेश दत्त कांडपाल व अन्य ने हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर की हैं, जिनमें कहा गया कि सरकार ने बीती नौ जून को एक आदेश जारी कर पंचायत चुनाव के लिए नई नियमावली बनाई। साथ ही 11 [more…]
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन, 3 से 5 यात्रियों के दबने की आशंका
उत्तरकाशी। आज शाम 4 बजकर 12 मिनट पर यमुनोत्री पैदल मार्ग पर 9 कैची भैरव मंदिर के पास भूस्खलन होने के कारण 3 से 5 यात्रियों की दबने की सूचना है। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। एक घायल का रेस्क्यू कर उपचार हेतु जानकीचट्टी पहुंचाया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा स्मार्ट कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है तथा सभी संबंधित एजेंसियों को तत्काल प्रभावित क्षेत्र पर पहुंचाकर राहत बचाव कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
