Archives
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जाना राॅटविलर कुत्ते के हमले में गम्भीर घायल महिला का हाल
सोमवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हाथ का हुआ आपरेशन डाॅक्टरों की राय ऐसे मामलों में संक्रमण का रहता है खतरा प्लास्टिक सर्जरी की पड़ सकती है आवश्यकता देहरादून। खूंखार राॅटविलर कुत्तों के हमले में गम्भीर घायल कौशल्या देवी का उपचार श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में चल रहा है। कुत्तों के हमले में कौशल्या देवी बेहर गम्भीर रूप से घायल हो गई थीं। केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पहुंचकर महिला के स्वास्थ्य का हाल जाना। उन्होंने महिला का उपचार कर रहे हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ यश मोहन लाल से बात की। डाॅ यश [more…]
गढ़वाल विश्वविद्यालय का ADMISSION PROSPECTUS जारी
श्रीनगर (गढ़वाल)। हेमवती नदंन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 श्रीप्रकाश सिंह ने आज कुलपति सचिवालय सभागार में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की प्रवेश विवरणिका (ADMISSION PROSPECTUS) जारी किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो0 ओ0पी0 गुसाईं, कुलसचिव प्रो0 राकेश ढोड़ी, परीक्षा नियंत्रक प्रो0 जे0एस0 चैहान, एन0ई0पी0 कोर्डिनेटर प्रो0 प्रशान्त कण्डारी, कोर्डिनेटर समर्थ ई0आर0पी0 डा0 प्रीतम सिंह नेगी उपस्थित थे। सत्र 2025-26 हेतु स्नातक कक्षाओं में प्रवेश सी0यू0ई0टी0 के मैरिट के आधार पर दिये जायेंगे, जबकि स्नातकोत्तर स्तर की प्रवेश परीक्षा 14 जुलाई, 2025 से 17 जुलाई, 2025 तक आयोजित की जायेगी। इसके परीक्षा केन्द्र विश्वविद्यालय के तीनों [more…]
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमडे़ सहसपुरवासी
देहरादून। शनिवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के ‘फैमिली एडॉप्शन प्रोग्राम‘ के अन्तर्गत आज सहसपुर, देहरादून में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह स्वास्थ्य शिविर जंगलात रोड, सहसपुर स्थित अनीस अहमद प्रधान के घर पर आयोजित किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मेडिसिन विभाग के डॉ0 अनमोल गोयल व डॉ. दीपा, स्त्री एवम् प्रसूति रोग विभाग की डॉं0 राशि वार्ष्णेय, सर्जरी विभाग के डॉ. उपमन्यु जोशी एवम् शिशु व बाल रोग विभाग के डॉं0 मोहम्मद शाबान व [more…]
डॉ. डीसी पसबोला बने वर्ल्ड हेल्थ आयुष आर्गेनाइजेशन पुणे के मेम्बर
देहरादून।डॉ० डी० सी० पसबोला वर्ल्ड हेल्थ आयुष आर्गेनाइजेशन (WHAO), पुणे, महाराष्ट्र के सदस्य बन गये हैं। आर्गेनाइजेशन के फाउंडर एवं चेयरमैन डॉ राज दीवान एवं नेशनल कार्डिनेटर ज्ञानेश विटकार द्वारा इस सम्बन्ध में डॉ० डी० सी० पसबोला को सदस्यता नियुक्ति पत्र एवं परिचय पत्र, सदस्यता प्रमाणपत्र जारी किया गया है। डॉ० पसबोला ने बताया कि वर्ल्ड हेल्थ आयुष आर्गेनाइजेशन (WHAO), पुणे, महाराष्ट्र आयुर्वेद योग यूनानी सिद्धा एवं होम्योपैथी को उन्नत करने के लिए समर्पित एक संस्था है।
मुख्यमंत्री ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को टनकपुर स्थित पर्यटन आवास गृह से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यात्रियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया तथा उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए। मुख्यमंत्री ने 11 राज्यों से आए सभी श्रद्धालुओं से संवाद कर उनका देवभूमि उत्तराखंड में हार्दिक स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता, यह केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मिक और आध्यात्मिक जागरण का मार्ग है। उन्होंने कहा [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने बाल संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद
टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पर्यटक आवास गृह, टनकपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चम्पावत जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं से बाल संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत सीधा संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों में खेल गतिविधियों की प्रगति की जानकारी प्राप्त करना तथा खिलाड़ियों से उनकी आवश्यकताओं और सुझावों पर चर्चा करना रहा। मुख्यमंत्री ने रा.इ.का. चम्पावत के गौरव, रा.इ.का. पाटी की प्रीति, रा.बा.इ.का. टनकपुर की कंचन, रा.इ.का. चौमेल के सागर एवं रा.बा.इ.का. चम्पावत की मोनिका से बातचीत कर खेल सुविधाओं, संसाधनों और प्रशिक्षण संबंधी जानकारी ली। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे मुख्यमंत्री [more…]
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सफल कार्यकाल की बधाई
सांसद अजय भट्ट बोले- ऐतिहासिक निर्णयों से प्रदेश ने हासिल की नई ऊंचाईयां भीमताल : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल की पूर्णता पर नैनीताल-उधमसिंह नगर से सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। सांसद भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने सरकार द्वारा लिए गए फैसलों की सराहना करते हुए कहा कि भू-कानून में संशोधन, समान नागरिक संहिता (UCC), नकल विरोधी कानून और महिलाओं को 33 [more…]
धामी सरकार का चार साल का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है : विधायक कैड़ा
भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का चार वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने उत्तराखण्ड को नई दिशा दी है और जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। विधायक कैड़ा ने बताया कि भीमताल विधानसभा के चारों ब्लॉकों—ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल में सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनमानस को मिल रहा है। पुल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय [more…]
स्कूलों में शैक्षणिक वातावरण सृजित करने के लिए सामूहिक प्रयास जरुरी: डीएम
उत्तरकाशी। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तरकाशी की नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी ने आज जिलाध्यक्ष जयदेव सिंह राणा के नेतृत्व में जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्य से शिष्टाचार भेंट की। जिलाधिकारी ने विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण सृजित करने के लिये सामूहिक प्रयास किए जाने पर जोर दिया। शिक्षकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी/जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा अमित कोटियाल से भी मुलाकात कर शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि अगस्त माह में सभी समस्याओं पर तीव्र गति से निस्तारण किया जाएगा। शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा शैलेन्द्र अमोली से भी मुलाकात की। [more…]
संवेदनशील क्षेत्रों में लगने लगे चेतावनी बोर्ड, प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता
भीमताल : जिले में लगातार हो रही बारिश और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी वंदना के निर्देश पर आपदा संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के लिहाज से चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं। नगर निगम, सिंचाई विभाग, जिला पंचायत समेत अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीमों ने शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के नदियों, नालों, गधेरों और तालाबों के किनारे चेतावनी बोर्ड लगाए हैं। इन बोर्डों के माध्यम से लोगों को नदी-नालों के पास जाने से बचने और बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में [more…]
