Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हेली सेवा को लेकर साइबर ठगों पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने कसा शिकंजा

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए सुगम, सरल और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर द्वारा गठित साइबर फ्रॉड कम्बैट फोर्स ने यात्रा के नाम पर ठगी करने वाले साइबर अपराधियों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। यात्रा शुरू होने से पहले ही हेलीकॉप्टर सेवाओं और नामी कंपनियों के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों पर नकेल कसते हुए फोर्स द्वारा अब तक कुल 471 संदिग्ध माध्यमों (वेबसाइट, सोशल मीडिया पेज व मोबाइल नंबर) को ब्लॉक किया गया है। चिह्नित किए गए 260 फेसबुक पेजों में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गढ़वाल विश्वविद्यालय में यूईटी 2026-27 की अधिसूचना जारी

 श्रीनगर (गढ़वाल) । हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (यूईटी) की अधिसूचना जारी कर दी है। इस परीक्षा के माध्यम से विश्वविद्यालय अपने तीनों परिसरों एवं 50 से अधिक संबद्ध महाविद्यालयों/संस्थानों में संचालित बी.एड., एम.एड., बी.पी.एड., एम.पी.एड., बी.लिब., एम.लिब., एल.एल.बी. सहित समस्त स्नातकोत्तर डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश देगा। विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित लगभग 14 स्कूलों में कला, विज्ञान, वाणिज्य, प्रबंधन, इंजीनियरिंग, जीवन विज्ञान, पृथ्वी विज्ञान, शिक्षा, विधि एवं सामाजिक विज्ञान जैसे क्षेत्रों के अनेक पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। इन सभी स्कूलों के विभिन्न कोर्स में प्रवेश यूईटी के माध्यम से किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने एनईपी 2020 के प्रावधानों के अनुरूप एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अपने परिसरों में आगामी सत्र से एक [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विपक्ष ने षड्यंत्र कर नारी शक्ति का अधिकार छिनने का काम कियाः धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड में महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री, हजारों की संख्या में मौजूद महिलाओं के साथ परेड ग्राउंड से घंटाघर तक जन आक्रोश पदयात्रा में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मातृशक्ति को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनका अधिकार दिलाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया था। परंतु लोकसभा में संख्या बल के कारण बिल पारित नहीं हो पाया। उन्होंने कहा विपक्ष ने षड्यंत्र करके नारी शक्ति का अधिकार छिनने का काम किया है। उन्होंने कहा [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

बर्नीगाड़ (कुंवा) डिग्री काॅलेज के लिए 14 पद सृजित

देहरादून। शासन ने मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुपालन में राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ (कुंवा) के संचालन के लिए प्राचार्य और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत 14 अस्थाई पद सृजित करने का शासनादेश जारी कर दिया है।  

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक से अपर निदेशक के पद पर पदोन्नत चार अधिकारियों को नवीन तैनाती दे दी गई है। इस संबंध में शासन द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को विभगाीय मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने स्वीकृति दे दी है। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के निर्देशों के क्रम में विभाग में वरिष्ठ अधिकारियों की डीपीसी के माध्यम से पदोन्न्ति की प्रक्रिया पूरी की गई थी। जिसमें संयुक्त निदेशक पद पर कार्यरत मेहरबान सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह रावत, पदमेन्द्र सकलानी एवं परमेन्द्र कुमार को अपर निदेशक पद पर पदोन्नत किया गया था। पदोन्नति के उपरांत शासन द्वारा अपर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

टिहरी सड़क हादसाः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

नई टिहरी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को चंबा-कौटी मार्ग पर नैल गांव के पास हुए गुरुवार को हुए दर्दनाक हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- उत्तराखंड में एक वाहन के खाई में गिरने से लोगों की मृत्यु होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक-संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांडः फरार 6 आरोपियों पर एक-एक लाख का ईनाम घोषित

देहरादून। राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में 13 फरवरी को हुई झारखंड के गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे छह आरोपियों पर एक-एक लाख का ईनाम किया घोषित किया है। उल्लेखनीय है कि 13 फरवरी को राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में दिनदहाड़े विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से ही गोली मारने वाले बदमाशों समेत छह आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस मामले में दो आरोपियों राजकुमार, पुत्र शिवदत्त को जमशेदपुर तथा अक्षत ठाकुर पुत्र प्रभास ठाकुर को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल, आपदा प्रबंधन और पंचायती राज मिलकर करेंगे काम 

देहरादून। उत्तराखण्ड को आपदा सुरक्षित बनाने की दिशा में आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने महत्वपूर्ण पहल की है। अब आपदा प्रबंधन विभाग और पंचायती राज विभाग मिलकर कार्य करेंगे, ताकि ग्राम स्तर पर आपदा से निपटने की क्षमता को मजबूत किया जा सके और स्थानीय स्तर पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित हो सके। इस पहल के तहत प्रथम चरण में राज्य के ग्राम प्रधानों को आपदा प्रबंधन का व्यवहारिक एवं आवश्यक तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम प्रधानों को आपदा की स्थिति में फस्र्ट रिस्पांडर के रूप में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

रोगी का विश्वास बनाए रखना चिकित्सक की पहली जिम्मेदारी: उपराष्ट्रपति

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में बृहस्पतिवार में छठवें दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने एम्स ऋषिकेश के छठवें दीक्षांत समारोह में मेडिकल के 11 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही दीक्षांत समारोह में संस्थान के 386 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान गई। इस दौरान उन्होंने चिकित्सक बनकर उपाधि प्राप्त करने वाले मेडिकल के विद्यार्थियों से कहा कि रोगी का विश्वास बनाए रखना एक चिकित्सक की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें डॉक्टर बनाने में न केवल शिक्षकों की भूमिका है बल्कि माता-पिता का [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कांग्रेस का विधानसभा के बाहर धरना, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने आज विधानसभा भवन के सामने धरना दिया। धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि वर्ष 2023 में संसद के दोनों सदनों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने के लिए महिला आरक्षण विधेयक (नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023) पूर्ण बहुमत के साथ पारित किया गया था। लेकिन, भाजपा ने राजनैतिक मजबूरी में पास किए गए इस कानून को लागू करने में आना-कानी शुरू कर दी। विधेयक के प्रावधानों में निर्धारित तिथि तक [more…]