हल्द्वानी में अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग का शिकंजा, 30 मुकदमे दर्ज

Estimated read time 0 min read





भीमताल : पंचायत निर्वाचन, महिला सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आबकारी विभाग द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में संदिग्ध स्थलों पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। सहायक आयुक्त आबकारी मीनाक्षी टम्टा ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने से अब तक विभाग ने कुल 30 अभियोग पंजीकृत किए हैं, जिनमें लगभग 1.5 लाख रुपये कीमत की शराब बरामद की गई है।
आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कैलाश जोशी,संजय कुमार, चंद्रशेखर कांडपाल सहित टीम ने हल्द्वानी क्षेत्र के विभिन्न होटल और ढाबों पर छापेमारी कर अवैध रूप से मदिरा पिलाने वालों पर कार्यवाही की। इसी क्रम में शनिवार को चोरगलिया के जंगलों में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया गया, जिसमें विभाग ने लगभग 25 लीटर कच्ची शराब बरामद की। टीम द्वारा क्षेत्र में सघन निगरानी और छापेमारी की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours