हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Estimated read time 1 min read

हल्द्वानी। मंडी समिति के गेट के सामने आज सुबह सात बजे एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग गंभीर घायल हो गए।

किच्छा निवासी एक महिला की तीन दिन पहले सुशीला तिवारी अस्पताल में डिलीवरी हुई थी। आज अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद परिजन, जच्चा-बच्चा को लेकर कार से अपने घर जा रहे थे। कार में जच्चा-बच्चा और महिला के पति समेत सात लोग सवार थे।

सुबह सात बजे मंडी समिति के गेट के सामने कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। नहर में गिरते ही कार पलट गई और थोड़ा आगे बहकर पुलिया में फंस गई। कार पलटने से कार के अंदर पानी भर गया। हादसे में तीन दिन के एक बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कार को रेस्क्यू करके नहर से बाहर निकाला। कार में सवार महिला की जान बच गई, जबकि पति की भी हादसे में मौत हो गई।

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि कार में कुल सात लोग सवार थे। इनमें एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है। तीन लोगों का उपचार चल रहा है।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours