यमुनोत्री पैदल मार्ग पर रेस्क्यू अभियान फिर से शुरू, दो यात्री अभी भी लापता

Estimated read time 0 min read

बड़कोट। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन वाली जगह पर रेस्क्यू एजेंसियों ने आज प्रातः 6ः30 बजे से पुनः खोजबीन अभियान शुरू कर दिया है। यात्रियों को आवागमन हेतु फिलहाल रोका गया है। यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग से भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि कल शाम करीब चार बजे यमुनोत्री पैदल मार्ग पर लैंड स्लाइड में कुछ यात्री दब गए थे। रेस्क्यू टीमों ने कल शाम को मलबे से दो शव बरामद किए थे। जबकि, एक घायल का रेस्क्यू किया था। अभी भी एक व्यक्ति और एक बच्चा लापता बताया जा रहा है। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर व अन्य आपदा दल राहत एवं बचाव कार्यों मे जुटे हैं। पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार मौके पर रेस्क्यू को लीड कर रहे हैं।

मृतक
1. हरिशंकर पुत्र ओमप्रकाश उम्र 47 वर्ष, निवासी जौनपुर, उत्तर प्रदेश।
2. ख्याति पुत्री हरिशंकर उम्र 09 निवासी जौनपुर, उत्तर प्रदेश।

घायल
रसिक भाई पुत्र वसराम भाई निवासी 216 त्रिपाठी निवास निकट प्रतापनगर वेस्ट मुंबई महाराष्ट्र।

गुमशुदा
1. भाविका शर्मा पुत्री जॉय शर्मा उम्र 11 वर्ष निवासी कृष्णा विहार नई दिल्ली।
2. कमलेश जेठवा पुत्र कांतिबाई उम्र 35 वर्ष

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours