यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन, 3 से 5 यात्रियों के दबने की आशंका

Estimated read time 0 min read

उत्तरकाशी। आज शाम 4 बजकर 12 मिनट पर यमुनोत्री पैदल मार्ग पर 9 कैची भैरव मंदिर के पास भूस्खलन होने के कारण 3 से 5 यात्रियों की दबने की सूचना है। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। एक घायल का रेस्क्यू कर उपचार हेतु जानकीचट्टी पहुंचाया जा रहा है।

जिलाधिकारी द्वारा स्मार्ट कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है तथा सभी संबंधित एजेंसियों को तत्काल प्रभावित क्षेत्र पर पहुंचाकर राहत बचाव कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours