मोरी में देर रात बड़ा हादसा, मकान की दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Estimated read time 1 min read

मोरी। मोरी विकास खंड के अंतर्गत गुरुवार देर रात को मोरा गूजर बस्ती में मकान की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मृत्यु हो गईं।

घटना गुरुवार रात को दो बजे लगभग की बताई जा रही है। पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व विभाग की टीम द्वारा घटना स्थल पर रेसक्यू कार्य किया जा रहा है।

मृतकों के नाम
1- गुलाम हुसैन पुत्र अली अहमद (उम्र 26 वर्ष),
2- रुकमा खातून पत्नी गुलाम हुसैन (उम्र 23 वर्ष)
3- आबिद पुत्र गुलाम हुसैन (उम्र 3 वर्ष)
4- सलमा पुत्री गुलाम हुसैन (उम्र 10 माह)

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours