दून पुलिस फिर बनी मददगार

Estimated read time 0 min read

  • लिफ्ट में फंसे व्यक्ति ने पुलिस कन्ट्रोल रूम नम्बर 112 पर की थी कॉल
  • लिफ्ट में फंसे व्यक्ति ने दून पुलिस का किया आभार प्रकट

देहरादून। आज आराघर चौकी  को 112 कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली रेसकोर्स स्थित गुरूद्वारे के पास स्थित एक प्राइवेट प्रापर्टी डीलर के आफिस की बिल्डिंग की लिफ्ट के अचानक बीच में बदं हो जाने के कारण लिफ्ट में एक व्यक्ति फंस गया है। सूचना पर चौकी आराघर से चीता ड्यूटी पर नियुक्त कर्मचारी कां0 आदित्य राठी तथा कां0 रोहित भण्डारी तत्काल मौके पर पहुंचे।

दोनों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बिल्डिंग की एथोरिटी से लिफ्ट की चाबी लेते हुए मैनुअली लिफ्ट को खोलकर उसमें फंसे व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाला। व्यक्ति द्वारा अपना नाम राकेश जदली निवासी कैनाल रोड बताया गया, जो हिम जागृति नाम की एक संस्था चलाते हॅै तथा प्रापर्टी डीलिंग का काम भी करते हैं। राकेश जदली  द्वारा बताया गया कि लिफ्ट के अचानक बंद होने से वो अत्यधिक घबरा गए थे, जिस कारण उन्होंने त्वरित सहायता हेतु पुलिस कन्ट्रोल रूम नम्बर 112 पर काल किया तथा पुलिस द्वारा 05 मिनट के अन्दर ही मौके पर पहुंचकर उनकी सहायता की गयी। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही हेतु व्यक्ति द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस के रिस्पॉन्स टाइमिंग एंव कार्यकुशलता की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

 

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours