भीमताल झील में पड़ा मिला युवती का शव

Estimated read time 0 min read





शनिवार की सुबह दिखाई दिया शव

भीमताल । भीमताल झील में शनिवार की सुबह एक युवती का शव पड़ा मिला। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने युवती के शव दिखाई देने की सूचना भीमताल पुलिस को दी। थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। झील में मिले शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। स्थानीय लोग युवती की हत्या कर शव झील में फेंकने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि शुक्रवार की रात युवक और युवती झील किनारे घूमते हुए देखे गए थे। थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवती के ऊपरी बदन पर कपड़े भी नहीं थे। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours