भीमताल में प्रदेश अध्यक्ष के दर्जा मंत्री बनने पर भव्य स्वागत समारोह

Estimated read time 0 min read





व्यापारियों को बांटे जाएंगे प्रमाण पत्र

भीमताल : प्रदेश अध्यक्ष को उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री बनाए जाने पर भीमताल व्यापार मंडल की ओर से आगामी सोमवार, 9 जून को भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर शहर के व्यापारियों में उत्साह का माहौल है।
कार्यक्रम की शुरुआत आमडाली क्षेत्र से दोपहिया वाहन रैली के साथ होगी, जहां से माननीय अध्यक्ष जी को जोरदार स्वागत के बीच ब्लॉक कार्यालय सभास्थल तक लाया जाएगा। इसके पश्चात ब्लॉक कार्यालय में व्यापारियों की बैठक और स्वागत कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान उन 210 व्यापारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे, जिन्होंने पूर्व में निर्धारित शुल्क और फॉर्म जमा किए थे। व्यापार मंडल ने स्पष्ट किया है कि प्रमाण पत्र उसी दिन मौके पर दिए जाएंगे, इसलिए सभी पंजीकृत व्यापारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने अपील की है कि जिन व्यापारियों के पास दोपहिया वाहन हैं, वे रैली में भाग लेने के लिए सुबह समय से आमडाली पहुंचें, ताकि प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में कोई कसर न रहे। व्यापारी वर्ग में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। मंडल ने इसे व्यापारी एकता और सम्मान का प्रतीक बताया है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours