रेश ड्राइविंग और शराब पीकर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं

Estimated read time 1 min read

देहरादून। पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप द्वारा सड़क पर सरेआम, नदियों के किनारे, कॉलेज/हॉस्टल के आसपास वाहनों खुले में बैठकर शराब का सेवन कर हुड़दंग व रैश ड्राईविंग जैसी अवांछनीय गतिविधियों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से “ऑपरेशन लगाम” नामक विशेष अभियान की शुरुआत की गई है।

यह अभियान 7 जून 2025 से शुरू होकर एक माह तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों की शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए उन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना है, जिनसे आमजन में भय का वातावरण उत्पन्न होता है और प्रदेश की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यह अभियान इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाने और शांति बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम होगा।

सार्वजनिक स्थलों पर शराब/मादक पदार्थों का सेवनः सड़क सरेआम, नदी किनारे, कॉलेज/हॉस्टल के आसपास तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर शराब एवं मादक पदार्थों का सेवन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी एवं त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वाहनों की गहन चेकिंगः वाहनों के माध्यम से अवैध शराब, मादक पदार्थ, लाठी-डंडा, तलवार, आग्नेय शस्त्र आदि के परिवहन पर विशेष निगरानी रखते हुए, पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

वाहनों पर काली फिल्म, मॉडिफाईड साईलेन्सर, हटर आदि की चैकिंग: जिन वाहनों में काली फिल्म, मॉडिफाईड साइलेंसर, अनधिकृत हूटर, नामपट्टिका या चिन्ह लगे पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम एवं संबंधित धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

रैश ड्राइविंग एवं स्टंट पर कार्रवाई: शराब पीकर वाहन चलाने, रैश ड्राइविंग या स्टंट करने वाले चालकों पर सख्त निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की विशेष तैनाती एवं निगरानी :  अभियान के प्रभावी क्रियान्वित हेतु पर्यटकों के घुमने-फिरने व आवाजाही वाले स्थानों, कॉलेज/हॉस्टल, बार/ रेस्टोरेन्ट, शराब के ठेके कैन्टीन के आसपास पुलिस की Visibility व चैकिंग सुनिश्चित की जायेगी। इसके अतिरिक्त ऐसे स्थानों को जहां पर मादक पदार्थों के सेवन से लड़ाई-झगड़े की घटनायें घटित होती है, को चिन्हित कर उन स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जायेगी।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours