लोनिवि के ईई से मांगा स्पष्टीकरण
भीमताल : चमोली जिले के थराली तहसील के अंतर्गत रतगांव में निर्माणाधीन पुल के टूटने पर डीएम डॉ. संदीप तिवारी ने सख्त कदम उठाया है। डीएम ने निर्माणाधीन पुल के टूटने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए थराली लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने पुल के ध्वस्त के होने के कारणों और पुल टूटने का कौन जिम्मेदार है इसको लेकर डीएम ने स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर सख्त कार्रवाई करने की बात कहीं है। डीएम डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही बरतने वालों को कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

+ There are no comments
Add yours