भवाली बाजार में भीषण आग, कई दुकानें खाक, अफरा-तफरी मची

Estimated read time 1 min read





भीमताल : भवाली बाजार में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब मंदिर के पास स्थित एक दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें मोहल्ले तक जा पहुंचीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग मंदिर से सटे एक महिला की दुकान से शुरू हुई। जल्द ही आग ऊपर तक फैल गई और कई दुकानों को चपेट में ले लिया। बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार अपना सामान बचाने के प्रयास में लगे रहे, लेकिन तेज लपटों के कारण कोई भी भीतर नहीं जा सका।
सूचना मिलने पर नैनीताल और हल्द्वानी से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दमकल की टीम देरी से पहुंची, जिससे आग पर काबू नहीं पाया जा सका। भवाली कोतवाली पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने भवाली-भीमताल मार्ग पर यातायात को अस्थाई रूप से रोक दिया है ताकि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को कार्य करने में कोई परेशानी न हो। स्थानीय प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस भीषण अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति स्वाहा हो गई है। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours