कांग्रेस की जनसभा फ्लॉप, भाजपा की नकल कर रही है : विधायक कैड़ा

Estimated read time 0 min read





प्रेस वार्ता में बोले विधायक, पहले कांग्रेस अपने घोटालों का हिसाब दे

भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हाल ही में हुई कांग्रेस की जनसभा पूरी तरह फ्लॉप रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब भाजपा की नकल कर रही है, लेकिन जनता अब भ्रमित नहीं होने वाली। विधायक कैड़ा ने कहा कि कांग्रेस को रैली करने से पहले अपने बीते सालों के घोटालों को जनता के सामने स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता के विश्वास पर खरी उतरी है और लगातार विकास कार्यों के जरिए क्षेत्र में मजबूत उपस्थिति दर्ज कर रही है। प्रेस वार्ता में भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, मंडल महामंत्री कमलेश रावत, गोपाल कृष्ण भट्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी, अनिल चुनौतिया, सीमा बोहरा, रिंकी वर्मा, आशा उप्रेती, प्रकाश कनौजिया, कुलदीप बोहरा सहित कई पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक ने कहा कि जनता अब विकास और विश्वास के आधार पर ही निर्णय लेती है। कांग्रेस की जनसभाएं केवल पुराने वादों की पुनरावृत्ति हैं, जिनका धरातल पर कोई आधार नहीं है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours