हल्द्वानी में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधन समन्वय समिति की तिमाही बैठक सम्पन्न

Estimated read time 1 min read





भीमताल : जिला अग्रणी बैंक प्रबंधन समन्वय समिति की तिमाही बैठक शुक्रवार को नगर निगम सभागार हल्द्वानी में मुख्य विकास अधिकारी अनामिका की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों और बैंकों द्वारा की गई प्रगति की समीक्षा की गई और आगामी विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने कहा कि सभी अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों को अपने-अपने स्तर पर लंबित मामलों का शीघ्र निपटान सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड योजना को और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न विकल्प तलाशने और किसानों को आसान ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विशेष निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। बैठक में जिला प्रबंधक अमित बाजपेई समेत सभी बैंक और विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours