हल्द्वानी। नकली सोना बैंकों में गिरवी रखकर बैंक को चूना लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर नैनीताल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपए नकद ईनाम देने की घोषणा की है।
वर्ष 2024-2025 में हल्द्वानी के वनभूलपुरा और मुखानी स्थित बैंक आफ बड़ौदा, कैनरा बैंक में कुछ लोगों ने सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लिया, लेकिन बैंक आडिट के दौरान बंधक रखे गये आभूषण नकली पाये गये, जिस पर बैंक की ओर से थानों में मुकदमा दर्ज कराया गया। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम गठित कर मामले के अनावरण के निर्देश दिए।
मुखबिर की सूचना पर 28 मई 2025 को प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्क नैनीताल रोड से अभिषेक सिंह नेगी व पवन सिंह फर्सवाण के कब्जे से करीब 111 ग्राम वजन की नकली सोने की छह चेन और कूटरचित होलोग्राम अंकित चूड़ियां बरामद की। पुलिस ने को के विरुद्ध थाना हल्द्वानी उपरोक्त मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय पेश किया जायेगा।
दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया गया कि उनके गिरोह में एक व्यक्ति अल्मोड़ा का व कुछ लोग दिल्ली के शामिल हैं। नकली सोना दिल्ली से बहुत कम दाम में आता है जिस पर वह होलमार्क लगवा लेते हैं। इस सोने के असली होने की पहचान बैंक वाले भी नहीं कर पाते हैं और वे इस नकली सोने को ऐसे बैंकों में गिरवी रखकर गोल्ड लोन ले लेते है, जो कि सोने की ज्यादा जाँच नहीं करते हैं। जब गोल्ड लोन से पैसा मिलता है तो उसे वे आपस मेंदृबराबर बांट लेते हैं।
अखिलेश सिंह नेगी पर अलग- अलग बैंकों से लगभग 60-70 लाख रुपये के प्रापर्टी लोन, व्हीकल लोन व गोल्ड लोन लिये जाने की बात प्रकाश में आयी है, जिसकी विस्तृत जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. अखिलेश सिंह नेगी तर्फ अक्कू पुत्र केसर सिंह निवासी ग्राम बसौली पोस्ट भैसोली थाना सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा
2. पवन सिह फर्सवाण पुत्र दरवान सिंह फर्सवाण निवासी ग्राम व पोस्ट लीली थाना कपकोट जिला बागेश्वर
पूर्व में फर्जी गोल्ड लोन के थाना हल्द्वानी, बनभूलपुरा और मुखानी में जो 6 मुकदमें दर्ज हुये हैं और उनमें जो अभियुक्त नामजद हैं, उनमें से अजहर वारसी, जोया अहमद, तरुण भारद्वाज, हरजिन्दर नरुला व मोहम्मद फिरोज उक्त सभी मुकदमों में नामजद हैं, उनकी जाँच भी इस मुकदमें में गिरफ्तार अभियुक्तों से की जा रही है।

+ There are no comments
Add yours