विधायक कैड़ा ने किया भीमताल बाईपास नहर कवरिंग का निरीक्षण, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

Estimated read time 0 min read





अधिकारियों को बरसात से पहले कार्य पूर्ण करने के निर्देश

भीमताल : नगरवासियों की वर्षों पुरानी बाईपास नहर कवरिंग और डामरीकरण की मांग को मूर्त रूप देने के लिए विधायक राम सिंह कैड़ा ने शासन से लगभग 8 करोड़ रुपये की स्वीकृति दिलाकर कार्य शुरू कराया था। बुधवार को उन्होंने स्वयं स्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान विधायक कैड़ा ने कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बरसात शुरू होने से पहले हर हाल में कार्य को गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि नहर में की जा रही खुदाई और सैटरिंग के कारण आसपास के कई घरों को खतरा उत्पन्न हो गया है, जो चिंता का विषय है। विधायक ने यह भी कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पीडब्लूडी विभाग को सख्त लहजे में चेताते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
नगरवासियों ने विधायक की सक्रियता की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि यह महत्वपूर्ण कार्य जल्द पूरा होगा और आने वाले मानसून में उन्हें राहत मिलेगी।
इस मौक़े पर प्रदीप पाठक, अनिल चनौतिया,पंकज जोशी, कमल जोशी,आशु पाठक,संदीप पाण्डे,प्रकाश कनौजिया आदि लोग उपस्थित रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours