महिला कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा का पूतला फूंका

Estimated read time 0 min read

देहरादून। असम के मुख्यमंत्री हेमन्त बिस्वा द्वारा महिलाओं के लिए अपमानजनक टिप्पणी की निन्दा करते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में सैंकड़ों महिलाओं ने एस्लेहॉल पर बिस्वा का पुतला फूंका। उन्होंने बिस्वा से मांफी मांगने की मांग की है।

ज्योति रौतेला ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार अपने बड़बोले नेताओं पर नकेल कसने में असफल साबिल हुई है। जब जो चाहे, बोलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता लगातार देश की महिलाओं का अपमान कर रहे हैं, जिसे कांग्रेस पार्टी सहन नही करेगी। इन नेताओं का सामाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए।

रौतेला ने कहा कि भाजपा के नेता अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। देश लगातार कर्ज में डुबता जा रहा है, वहीं मोदी देश की जनता का पैसा अपने चहेते उद्योगपतियों को देकर देश को गर्त में डालने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा आये दिन रोज अखबारों में महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कारों से पटे रहते हैं। ज्योति ने कहा महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार, उत्पीड़न में अधिकतर लोग भाजपा के नेता संलिप्त पाये गये हैं। उन्होंने उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता का जिक्र करते हुए कहा कि आजतक भाजपा की राज्य सरकार उसे न्याय नही दिला पाई है।

पूतला दहन करने वालों में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उर्मिला ढोंडियाल थापा, उपाध्यक्ष नजमा खान, आशा मनोरमा शर्मा, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, निधि नेगी, सुशीला शर्मा, अमृता कौशल, सन्तोष , पूनम सिंह, दीपा चौहान, अनुराधा तिवाडी, लीला रावत, अनीता, पूजा, लक्ष्मी, सुमिता रावत आदि उपस्थित थे।

 

 

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours