भीमताल : गुरुवार को जनपद नैनीताल में कहीं भी वनाग्नि की कोई घटना सामने नहीं आई है। यह जानकारी वन संरक्षक डॉ. विनय भार्गव ने दी। उन्होंने बताया कि वन विभाग व जिला प्रशासन की टीमों के सक्रिय प्रयासों से स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। वन संरक्षक ने बताया कि पश्चिमी तराई पूर्वी वन प्रभाग, तराई केंद्रीय, तराई पश्चिमी, पश्चिमी रामनगर, दक्षिणी कुमाऊं नैनीताल वन प्रभाग और भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल से किसी भी प्रकार की अग्नि दुर्घटना की सूचना नहीं प्राप्त हुई है।डॉ. भार्गव ने जनता से अपील की कि यदि कहीं भी वन क्षेत्र में आग की घटना नजर आती है तो तत्काल विभागीय टोल फ्री नंबर 18001804141, आपदा कंट्रोल रूम 05942-231179, पश्चिमी वृत्त 05946-220003 और दक्षिणी वृत्त 05946-235452 पर सूचना दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र की सुरक्षा के लिए सभी संबंधित विभाग लगातार सतर्क हैं और निगरानी की जा रही है।

+ There are no comments
Add yours