विधायक कैड़ा ने किया झड़गांव – पतलोट मोटर मार्ग डामरीकरण का शिलान्यास

Estimated read time 1 min read





लंबे समय से खराब चल रहे मार्ग से मिलेगी राहत, ₹1.49 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

भीमताल : विधानसभा भीमताल के ओखलकांडा ब्लॉक अंतर्गत साल झड़गांव से पतलोट तक लंबे समय से जर्जर पड़े मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का बुधवार को क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने विधिवत शिलान्यास किया। इस कार्य पर ₹1.49 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग मल्ला झड़गांव और काफली क्षेत्र को जोड़ता है, जो कई वर्षों से खस्ताहाल था। जगह-जगह गड्ढों के चलते मार्ग पर वाहनों का संचालन जोखिम भरा हो गया था। साथ ही स्थानीय लोगों को अपने कृषि उत्पाद मंडी तक पहुंचाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की मांग पर विधायक कैड़ा ने संज्ञान लेते हुए शासन से ₹1.49 करोड़ की स्वीकृति दिलाकर डामरीकरण कार्य शुरू करवाया है।
इस मौके पर विधायक कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक कोने में विकास कार्य तेज़ी से हो रहे हैं। भीमताल विधानसभा क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक मोटर मार्गों पर डामरीकरण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही इस मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे स्थानीय जनता को बड़ी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री का भी धन्यवाद किया।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours