एडीबी सहायता से हल्द्वानी परियोजना का स्थलीय निरीक्षण

Estimated read time 0 min read





सचिव चंद्रेश यादव ने दिए तेजी से कार्यों को पूरा करने के निर्देश

भीमताल : जनपद भ्रमण पर पहुंचे सचिव पंचायतीराज एवं बाल विकास, तथा कार्यक्रम निदेशक यूयूएसडीए और जिले के प्रभारी सचिव चंद्रेश यादव ने मंगलवार को एडीबी (एशियन डेवलपमेंट बैंक) से सहायता प्राप्त हल्द्वानी परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की गति को तेज करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजना को पूरा करने के निर्देश दिए।सचिव ने विशेष रूप से हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड 48 में चल रहे पेयजल, सीवरेज और सड़क पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने रक्सिया नाले के आउटफाल निर्माण की समीक्षा करते हुए शीघ्र कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।सचिव ने परियोजना के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति पर चर्चा की और अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह ने परियोजना के अंतर्गत की जा रही प्रगति की जानकारी दी।
इस दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी राहुल शाह, और अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। सचिव ने अधिकारियों को परियोजना के कार्यों की गति तेज करने और स्थानीय लोगों को शीघ्र राहत देने के निर्देश दिए।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours