चेयरमैन ने डीएम और एडीएम से की मुलाकात
भीमताल । नगर पालिका अध्यक्ष भीमताल सीमा टम्टा के नेतृत्व में सभासदों ने सोमवार को नैनीताल में जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी नैनीताल से मुलाकात की।चेयरमैन ने भीमताल क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान की मांग उठाई। डीएम ने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। चेयरमैन ने लीलावती पंत इंटर कॉलेज के समीप पार्किंग निर्माण, विकास भवन स्थित पार्क में डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति और मंच निर्माण हेतु सिडकुल से एनओसी देने, साकेत कॉलोनी वार्ड 2 में सीवर लाइन हेतु जिला योजना से पैसा जारी करने, भीमताल- नाैकुचियाताल मोटर मार्ग, भीमताल- विनायक मार्ग, ब्लॉक रोड भीमताल, भीमताल-सांगुड़ी गांव मार्ग को सही कराने, नगर पालिका भीमताल की त्रैमासिक बैठकों में जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति, सप्ताह में एक दिन जिला आपूर्ति निरीक्षक की पूर्व की भांति नगर पालिका परिषद में ड्यूटी लगाने वह आधार कार्ड शिविर लगाने की मांग की। इस दौरान सभासद रामपाल गंगोला, सभासद प्रकाश चंदोला, सभासद हेमा दुमका, नगर कांग्रेस अध्यक्ष डीके डालाकोटी, जिला सचिव सतीश कुमार टम्टा मौजूद रहे। उन्होंने भीमताल-नाैकुचियाताल मार्ग के 1 किलोमीटर स्थान पर टाइल्स लगाने और जल भराव के समाधान की मांग की।

+ There are no comments
Add yours