भीमताल । सातताल क्षेत्र में गुलदार के आतंक से लोग परेशान हैं। गुलदार कुछ समय से लोगों के घरों के पास दिखाई दे रहा है। इससे लोगों को घरों से बाहर अकेले निकलने में डर लग रही है। रविवार की रात गुलदार सातताल में सीमा सिंह के मकान के बाहर घूमता हुआ दिखा। साथ ही मकान के बाहर बने टैंक से पानी पीता हुआ नजर आया। सीमा ने कहा कि गुलदार बीते कुछ समय से क्षेत्र में दिख रहा है। इससे दहशत का माहौल है।

+ There are no comments
Add yours