चारचारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन  शुरू, 48 घंटे पहले करना होगा पंजीकरण

Estimated read time 0 min read

ऋषिकेश। आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पाण्डेय एवं आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने ऋषिकेश में ट्रांजिस्ट कैम्प पहुंचकर चारधाम यात्रा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को यात्रियों के लिए सुगम सुविधा बनाने के निर्देश दिए।

आयुक्त गढ़वाल मंडल ने ट्रांजिस्ट कैम्प आफलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आयुक्त गढवाल ने बताया कि चारधाम पर संख्या का कोई प्रतिबन्ध नही है, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन में धाम से 48 घंटे पहले ही रजिस्टेªशन किया जाएगा। धर्मशालाओं में सूचना मिल रही है मोबाईल टीम रजिस्टेªशन कर रही हैं। यही प्रयास है तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न होए इसका ध्यान रखा जा रहा है। यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए आधार नम्बर मेंडेट्री है।

इस दौरान आयुक्त गढवाल मंण्डल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सुगम व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। साथ ही यात्रियों के लिए भोजन, पेयजल, पार्किंग, स्वास्थ्य जांच, आदि समुचित सुगम व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी सविन बसंल, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, नगर आयुक्त ऋषिकेश शैलेन्द्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक सदर जया बलूनी, उप उप जिलाधिकारी योगेश मेहर, संयुक्त निदेशक पर्यटन योगेन्द्र सिंह गंगवार, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल, आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपिस्थत रहे।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours