सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला युवक गिरफ्तार

Estimated read time 0 min read

देहरादून। फेसबुक के माध्यम से आपत्तिजनक टिप्पणी कर लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले युवक को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दीपनगर, थाना नेहरू कालोनी निवासी करण पुत्र विजय कुमार ने आज थाना नेहरू कॉलोनी में तहरीर दी कि आचार्य राजेश बडोनी नाम की फेसबुक आईडी पर दून अस्पताल में अवैध मजार के धवस्तीकरण की वीडियो और फोटो डाली गई थी, जिसे सौरभ ठाकुर नाम के फेसबुक युजर द्वारा शेयर किया गया था। इस पोस्ट पर साहिल खान खान नाम की फेसबुक आईडी से धर्मपुर चौक स्थित मन्दिर तथा पहलगाम में हुई घटना के संबंध में आपत्तिजनक कमेंट करते हुए लोगो की धार्मिक भावनाओं को आहत करने तथा समाज में वैमनस्यता फैलाने का प्रयास किया गया।

नेहरू कालोनी पुलिस ने हेट स्पीच व अन्य सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर साहिल खान खान नाम की फेसबुक आईडी यूजर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ऑटो चालक है।

नाम/पता अभियुक्त
साहिल पुत्र स्व0 रियासत अली, निवासी दीपनगर, निकट शिव मन्दिर, थाना नेहरू कालोनी, देहरादून, उम्र 20 वर्ष

 

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours