विधायक कैड़ा ने किया गौला-कालाआगरा पंपिंग योजना का निरीक्षण

Estimated read time 0 min read





अधिकारियों को दिए गुणवत्ता के साथ कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

भीमताल : वर्षों से पेयजल संकट झेल रहे ओखलकांडा ब्लॉक के ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग अब पूरी होने जा रही है। विधायक राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से गौला से कालाआगरा पंपिंग योजना का कार्य तेजी से चल रहा है। गुरुवार को विधायक ने निर्माणाधीन पंपिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक कैड़ा ने जल जीवन मिशन के तहत इस योजना के लिए ₹23 करोड़ की स्वीकृति दिलाई। योजना का कार्य प्रारंभ होने से कालाआगरा, गलनी, चमोली, क्वेराला, गरगड़ी तल्ली, गरगड़ी मल्ली, झड़गांव तल्ला, झड़गांव मल्ला, साल, टीमर और बड़ोन समेत 12 ग्राम सभाओं के 92 तोकों को सीधा लाभ मिलेगा।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश
गौला नदी पर निर्माणाधीन टैंक, पंप और अन्य संरचनाओं का निरीक्षण करते हुए विधायक कैड़ा ने अधिकारियों से कहा कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि पेयजल योजना आमजन से जुड़ी सबसे महत्वपूर्ण जरूरतों में से एक है, और इसे निर्धारित समय में पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाना चाहिए।
जल संकट से मिलेगा स्थायी समाधान
इस योजना के पूरा होते ही क्षेत्र के ग्रामीणों को पेयजल संकट से स्थायी राहत मिलेगी। विधायक कैड़ा ने कहा, “जनता की सेवा ही मेरा उद्देश्य है। जनता की हर समस्या का समाधान मेरी प्राथमिकता है, और इसी दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।”




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours