निहारिका का अंतरराष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
भीमताल । भीमताल के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सूर्यागांव की पूर्व छात्रा निहारिका का चयन अंतरराष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में जापान के लिए चयन हुआ है। निहारिका ने वर्ष 2023 में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सूर्यागांव की छात्रा रहते हुए शिक्षिका लक्ष्मी काला के निर्देशन में ‘ इको फ्रेंडली लीच प्रिवेंटिव स्मार्ट शू ‘ का मॉडल तैयार किया था। निहारिका के मॉडल का चयन जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक के लिए चयन होने के बाद नरेंद्रनगर टिहरी गढ़वाल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिल्ली के लिए चयन हुआ था। निहारिका का चयन अब अंतरराष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए जापान के लिए हुआ है। निहारिका जापान में अपने तैयार मॉडल से पर्यावरण अनुकूल जोंक निवारक स्मार्ट जूते की प्रस्तुति देगी। निहारिका वर्तमान समय में भीमताल लीलावती इंटर कॉलेज में कक्षा दसवीं की छात्रा है। छात्रा के पिता प्रकाश चंद्र ने बेटी के चयन पर खुशी जाहिर कर विद्यालय के प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी काला का और अन्य शिक्षकों का आभार जताया है। छात्रा के चयन पर सीईओ गोविंद जयसवाल, बीईओ कैना चौहान, एलपी इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य सुरेंद्र वर्मा, सूर्यागांव प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी काला, संतोष जोशी, किशोरीलाल टम्टा, सुरेंद्र सिंह सूर्या, डॉ. हिमांशु पांडे ने छात्रा को बधाई दी है।

+ There are no comments
Add yours