वुशु स्टेट चैंपियनशिप में भीमताल के आरोह कुलेठा ने लहराया परचम, जीता ब्रॉन्ज मेडल

Estimated read time 1 min read





भीमताल : देहरादून में आयोजित 14वीं उत्तराखंड स्टेट वुशु चैंपियनशिप में भीमताल के होनहार खिलाड़ी आरोह कुलेठा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। यह प्रतियोगिता 18 से 19 अप्रैल तक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित की गई थी।
-30 किलोग्राम सब जूनियर वर्ग के सांडा इवेंट में हिस्सा लेते हुए आरोह ने अपने शानदार खेल से सभी का ध्यान खींचा। उनके प्रदर्शन ने न केवल उनके परिवार और कोच को गर्व महसूस कराया, बल्कि भीमताल क्षेत्र का नाम भी रोशन किया।
आरोह ओरौ मार्शल आर्ट्स अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और इससे पहले भी विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन उन्हें लगातार सफलता की ओर ले जा रहे हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर प्रशिक्षकों हिमांशु कुलेठा व अनीता बोरा, नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र चनोतिया सहित कई गणमान्य लोगों ने बधाई दी और भविष्य में और ऊंचाइयां छूने की शुभकामनाएं दी हैं।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours