लाइफ जैकेट उतार नाव में बीयर पी रहे थे चार सैलानियों का हुआ चालान

Estimated read time 0 min read





भीमताल पुलिस ने चारों का काटा चालाना

भीमताल । थाना पुलिस भीमताल ने शनिवार की दोपहर भीमताल झील में पैडल बोट चलाते समय झील में अपनी लाइफ जैकेट उतारकर बीयर पीने वाले चार सैलानियों के पुलिस एक्ट में चालान काटे है। थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि रामकेश पुत्र रघुनाध निवासी प्रताप नगर सेक्टर 22 तहसील सांगानेर थाना प्रतापनगर जिला जयपुर राजस्थान, कमलेश कुमार पुत्र लाला राम निवासी ग्राम खोघाटी पो० बैनाडा तहसील बस्सी थाना कनोता जिला जयपुर राजस्थान, विशाल पुत्र रामलाल निवासी उपरोक्त और मुकेश कुमार पुत्र गणेश नारायण निवासी उपरोक्त को झील से वापस थाने लाकर चालान काटने के साथ कड़ी चेतवानी देकर छोड़ा गया। उन्होंने पर्यटकों से अपील की है कि पर्यटन स्थलों में प्रवास और भ्रमण के दौरान पर्यटन स्थलों व स्थानीय क्षेत्र की मर्यादा बनाए रखने के साथ अनुशासित रहें। वरना कानूनी कार्यवाही की जाएगी।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours